• हाल ही में जम्मू कश्मीर के हंदवारा से एक खबर सामने आयी थी, जिसने देश के जबांज जवानों पर सवालिया निशान लगाये थे।
  • खबर यह थी कि जम्मू कश्मीर के हंदवारा में में फौजी एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहें थे जिसका दो स्थानीय लड़कों द्वारा विरोध करने पर, फौजियों ने उन लड़को को मार गिराया था।
  • देश भर के अखबारों और टीवी चैनलों में बिना किसी सच को जाने और तथ्यों के अभाव में ही इस खबर को प्रमुखता से महत्व दिया गया था।
  • यह झूठी खबर मजह अफवाह है, और अरजक तत्वों ने हवा देकर इसका गलत प्रचार-प्रसार किया था।
  • पर, अब उस लड़की का बयान सामने आने से तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गयी है। यह साफ है कि जवानों द्वारा ऐसा कोई भी घृणित कृत्य नहीं किया गया।

देखें उस लड़की के बयान का पूरा वीडियोः

https://www.youtube.com/watch?v=Mau7QYTstZM

लड़की ने क्या कहा अपने बयान मेः

  • लड़की ने कहा कि बाथरूम जाते हुए उसने अपना एक दोस्त को दिया।
  •  तभी वहां एक कश्मीरी लड़का आकर उस लड़की को जोर से थप्पड़ मारता है।
  • उसके बाद वह बैग छीनकर कहता है की “हम लोकल लोग मर गये हैं क्या जो तू किसी और के साथ घूम रही है।“

jammu kashmir

  • लड़कों के पुलिस स्टेशन ले चलने की बात पर वह बाहर खड़े एक पुलिस वाले के पास चली गयी।
  • तभी एक और लड़का वहां आता है और दोनों चिल्लाते हैं कि फौजी लड़की को छेड़ रहे हैं। उससे बदतमीजी कर रहें हैं।
  • इतना सुनकर ही भीड़ एकत्र हो जाती है, और भीड़ में से लोगों ने वहां पेट्रोल बम भी फेंके।

jammu kashmir

  • वहां मौजूद उस पुलिस कर्मी को बंधक बनाने की कोशिश की गयी। मौके की नजाकत को देखते हुए, उस पुलिसकर्मी ने फायरिंग कर दी जिसमें दो लड़के मर गए।
  • छात्रा का कहना है कि छेड़खानी Army के जवान नहीं बल्कि दो अन्य लोगों ने की। जिनकी उसने पहचान कर ली है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें