[nextpage title=”SHE – Girl in Local Train ” ]

सार्वजनिक वाहनों में यात्रा के दौरान महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएँ होती रहती हैं। हालांकि ऐसे समय में महिलायें अक्सर यह सोच कर चुप रह जाती हैं कि उनके विरोध का कोई असर नहीं होने वाला। एक पक्ष यह भी है कि महिलाओं का सेल्फ डिफेंस न आने के कारण वे अपनी सुरक्षा नहीं कर पाती। इस वीडियो में देखिये ट्रेन में यात्रा कर रही लड़की ने क्या किया, जब ट्रेन में तीन लड़के उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।

[/nextpage]

[nextpage title=”SHE – Girl in Local Train 2″ ]

वीडियो के जरिये यात्राओं के दौरान महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं के प्रति लोगों को एक मजबूत सन्देश देने का प्रयास किया गया है। इस वीडियो में बताया गया है कि जब आपके ऊपर खतरा मंडरा रहा हो, तो आप अपने आसपास मौजूद किसी भी चीज को हथियार की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। वीडियो में लड़की ने छेड़छाड़ कर रहे युवकों के ऊपर पेन से हमला कर दिया। वीडियो में एक पहल के जरिए लड़कियों और महिलाओं को जागरूक करने की कोशिश की गई है, जिसे सोशल मीडिया पर जमकर पसंद किया जा रहा है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें