दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी(आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दो राज्यों के चुनाव से पहले पार्टी के लिए चंदा मांगा है। केजरीवाल सोशल मीडिया पर अपना वीडियो जारी कर पंजाब और गोवा में होने वाले चुनाव के लिए लोगों से चंदा देने की अपील कर रहे है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी चंदे से चलती है। इस वीडियो संदेश में वह देश की जनता से चंदे के लिए आग्रह करते नज़र आ रहे है। वहीं उन्होंने इस वीडियो संदेश में उद्योगपति अंबानी और अदाणी से चंदा न लेने तक की बात कहीं।

क्या है केजरीवाल के वीडियो संदेश में :

  • केजरीवाल ने अपना वीडियो संदेश ट्वीटर हैंडल @AAPExpress पर अपोलोड किया है।
  • केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली चुनाव के समय आप लोगों ने दुनिया के कोने-कोने से आकर यहां कैंपेन किया।
  • अब पंजाब और गोवा चुनाव आप सभी लोगों को लड़ना है।
  • जिसके लिए आप लोगों को समय और चंदा देना होगा।
  • उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी चंदे से चलती है।
  • आप लोग पार्टी की वेबसाइट पर या चेक के जरिय हमें चंदा दे सकते हैँ।

अंबनी और अदाणी से नहीं लेगें चंदा :

  • इस वीडियो संदेश में केजरीवाल ने इशारा किया है कि उनकी पार्टी उद्योगपतियों से चंदा नहीं लेगी।
  • उन्होंने कहा, आप किसी बड़े घरानों व कॉरपोरेट से चंदा नहीं लेते है।
  • क्योंकि इसके एवज में बाद में वे अपना गलत काम करवाएंगे।
  • केजरीवाल ने इस संदेश में उद्योगपति गौतम अदाणी पर भी हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि अदाणी जैसे लोगों से चंदा लेगें तो वो फिर अपने काम कारवएंगे।
  • फिर हमकों इसके लिए गलत काम करने पड़ेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें