गोधरा कांड में ट्रेन जलाने की साजिश रचने वाला गिरफ्तार हो गया है। बुधवार को इसे ATS ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

गोधरा कांड में ट्रेन जलाने का मुख्य आरोपी फारूख भाणा साल 2002 से ही फरार था और ATS इसका लम्बे समय से पीछा कर रही थी।

बता दें कि 27 फरवरी 2002 को ट्रेन में आग लगाए जाने से करीब 59 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। इसके बाद गुजरात में दंगे भड़क गए थे और सैकड़ों लोगों की जानें गयी थी। गुजरात में इस कांड को लेकर नरेंद्र मोदी की भी बहुत आलोचना हुई थी। 

ATS को खबर मिली थी कि फारुख कलोल टोलबूथ के आसआस है। खबर मिलने के बाद पंचमहल जिले के कलोल टोल प्लाजा के पास ATS ने फारुख को धर दबोचा।

गुजरात में दंगो ने पुरे प्रदेश की तस्वीर बदल दी थी और दंगों की आंच देश के अन्य हिस्सों में भी पहुँच गयी थी।

2011 में एक विशेष अदालत ने गोधरा कांड में 31 लोगों को दोषी पाया था, जबकि सबूत मिलने के अभाव में 63 लोगों को रिहा कर दिया था। इसके पहले भी अदालत ने 118 लोगों को गोधरा कांड में सबूत ना मिलने के कारण बरी कर दिया था।

ATS इस फारुख की गिरफ़्तारी के बारे में दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें