Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

गोधरा कांड में ट्रेन जलाने की साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

godhra

गोधरा कांड में ट्रेन जलाने की साजिश रचने वाला गिरफ्तार हो गया है। बुधवार को इसे ATS ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

गोधरा कांड में ट्रेन जलाने का मुख्य आरोपी फारूख भाणा साल 2002 से ही फरार था और ATS इसका लम्बे समय से पीछा कर रही थी।

बता दें कि 27 फरवरी 2002 को ट्रेन में आग लगाए जाने से करीब 59 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। इसके बाद गुजरात में दंगे भड़क गए थे और सैकड़ों लोगों की जानें गयी थी। गुजरात में इस कांड को लेकर नरेंद्र मोदी की भी बहुत आलोचना हुई थी। 

ATS को खबर मिली थी कि फारुख कलोल टोलबूथ के आसआस है। खबर मिलने के बाद पंचमहल जिले के कलोल टोल प्लाजा के पास ATS ने फारुख को धर दबोचा।

गुजरात में दंगो ने पुरे प्रदेश की तस्वीर बदल दी थी और दंगों की आंच देश के अन्य हिस्सों में भी पहुँच गयी थी।

2011 में एक विशेष अदालत ने गोधरा कांड में 31 लोगों को दोषी पाया था, जबकि सबूत मिलने के अभाव में 63 लोगों को रिहा कर दिया था। इसके पहले भी अदालत ने 118 लोगों को गोधरा कांड में सबूत ना मिलने के कारण बरी कर दिया था।

ATS इस फारुख की गिरफ़्तारी के बारे में दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

Related posts

उपहार अग्नि कांड: सुप्रीम कोर्ट में नहीं हुई गोपाल अंसल की याचिका पर सुनवाई!

Prashasti Pathak
8 years ago

एप्लीकेशन से संचालित होगी नई दूरसंचार नीति : मनोज सिन्हा

Namita
8 years ago

कांग्रेस का साथ छोड़ शिवसेना में शामिल हुई “प्रियंका”

Desk
6 years ago
Exit mobile version