बीते कुछ महीनों से देश में बन रहे हालातों की एक अलग तस्वीर बनाकर पेश करने की कोशिश की जा रही है, इसी क्रम में ये भी कहा जा रहा है कि, नोटबंदी और GST जैसे दो अर्थव्यवस्था के बड़े फैसले एक ही साल में लेना मौजूदा केंद्र सरकार को भारी पड़ सकता है, कई लोगों का मानना है कि, केंद्र सरकार इन दो बड़े आर्थिक फैसलों के आधार पर 2019 के लोकसभा चुनाव में डगमगा भी सकती है, इसी क्रम में दुनिया के अहम देशों में मौजूदा गवर्नेंस(good governance survey) को लेकर एक अमेरिकी सर्वे किया गया था, जिसके बाद जो रिपोर्ट सामने आई है, उसने हाल के घटनाक्रमों की एक नई तस्वीर पेश कर दी है।

देश के 85 फ़ीसदी लोगों का भरोसा सरकार में(good governance survey):

  • दुनिया के कई अहम देशों की सरकारों को लेकर एक सर्वे किया गया था।
  • जिसके बाद जो रिपोर्ट सामने आई है, वो कई गलतफहमियों से पर्दा उठाती है।
  • इन अहम देशों की सरकारों में भारत सरकार भी शामिल है।
  • भारत सरकार पर हुए सर्वे के तहत देश के 85 फ़ीसदी लोग मौजूदा सरकार में भरोसा जताते हैं।
  • इसके साथ ही 55 फ़ीसदी लोगों ने सैन्य या तानाशाही का समर्थन किया है।
  • सर्वे में करीब 27 फ़ीसदी (एक चौथाई) लोग देश में एक मजबूत नेता चाहते हैं।
  • लोगों को मानना है कि, मजबूत नेता बिना संसद या कोर्ट के दखल के बेहतर फैसले लेने में सक्षम होता है।

भारत में लोकतंत्र 70 सालों में सबसे मजबूत स्थिति में(good governance survey):

  • न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, Pew की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में लोकतंत्र पिछले 70 सालों में सबसे मजबूत स्थिति में है।
  • वहीँ साल 2012 से भारत की इकॉनमी एवरेज 6.9 फ़ीसदी की दर से बढ़ रही है।

भारत के लोग टेक्नोक्रेसी के सपोर्टर(good governance survey):

  • सर्वे की रिपोर्ट में कहा गया है कि, भारत के लोग टेक्नोक्रेसी को सपोर्ट करते हैं।
  • भारत एशिया पेसिफिक के उन 3 देशों में शामिल हैं जहाँ लोग टेक्नोक्रेसी को सपोर्ट करते हैं।
  • सर्वे के मुताबिक, भारत में ऐसे लोगों की संख्या 65 फ़ीसदी है।

ये भी पढ़ें: PCS भर्ती को लेकर लोक सेवा आयोग ने किया बड़ा बदलाव

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें