30 जून की आधी रात से गुड्स एंड सर्विसेस टैक्स (GST) देश भर में लागू हो गया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पीएम मोदी ने ठीक रात 12 बजे एप्लिकेशन के जरिये GST लांच किया। GST को लेकर आम जनता में कई प्रकार की भ्रांति है। GST में किसानों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

किसानों का रखा विशेष ध्यान-

  • GST लागू करते समय किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है।
  • किसानों को पंजीकरण से छूट दी गई है।
  • इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया गया है कि खेती की लागत न बढ़ जाए।
  • जीएसटी लागू होने से चंद घंटे पहले खाद पर 12 फीसद की दर को घटाकर पांच फीसद कर दिया।
  • साथ ही ट्रैक्टर के कई कल-पुर्जों पर जीएसटी की प्रस्तावित 28 प्रतिशत की दर को भी घटाकर 18 कर दिया गया।

घंटा बजने के साथ ही देश में लागू हुआ GST:

  • राष्ट्रपति की मौजूदगी में आज सदन में घंटा बजाकर जीएसटी का स्वागत किया गया।
  • बता दें कि पूरे देश में एक समान कर प्रणाली लागू करने का मंच पूरी तरह से तैयार हो गया था।
  • आधी रात को संसद के सेंट्रल हॉल में लोकसभा और राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था।
  • अरुण जेटली ने कहा कि देश में टैक्स की चोरी में कमी लाने में GST कारगर होगा।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मौजूदगी में रात 12 बजे घंटा बजाकर इसे लांच किया गया।

यह भी पढ़ें: 1 जुलाई को ही क्यों लागू हो रहा है GST, जानिए!

यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक क्षण: भारत में लागू हुआ GST!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें