जी हाँ आज है दुनिया के सबसे चहिते सर्च इंजन गूगल का जन्मदिन और आज गूगल अपने 18 साल पूरे करके बन गया है एक बाँका नौजवान।

अपने लिए तैयार किया डूडल :

  • अपने 18वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गूगल द्वारा खुद के लिए तैयार किया गया है एक डूडल।
  • इस डूडल में गूगल रंग-बिरंगे गुब्बारों के साथ अपना जन्मदिन मनाता नज़र आ रहा है।
  • आपको बता दें कि पहली बार गूगल का जन्मदिन सन 1998 में मनाया गया था।
  • हालांकि काफी समय पहले गूगल के जन्म की तारीख को लेकर बहस जारी थी।
  • बीते कुछ सालों में यह तय हो गया है कि गूगल आधिकारिक रूप से 27 सितंबर को ही अपना जन्मदिन मनाएगा।
  • साल 2006 के बाद से गूगल इसी दिन अपना जन्मदिन मनाते आया है।
  • जिसके हिसाब से आज गूगल का 18वां जन्मदिन मनाया जा रहा है।

गूगल को कितना जानते हैं आप :

  • आपको शायद ये नहीं पता होगा कि लैरी पेज और सर्जी ब्रिन नामक व्यक्तियों ने गूगल की स्थापना की थी।
  • इसके अलावा गूगल को अंग्रेजी में google लिखा जाता है जबकि असल में यह googol है।
  • आपको बता दें कि पेज और ब्रिन ने पहले गूगल का नाम बैकरब रखा था।
  • 1997 में जब कंपनी ने डोमेन रजिस्टर कराया और इसका नाम गूगल रख दिया गया था।
  • 30 अगस्‍त 1998 को गूगल ने पहली बार अपना डूडल बनाया था जो काफी लोकप्रिय हुआ था।
  • आपको जानकार आश्चर्य होगा कि गूगल के हेड ऑफिस में 200 बकरियों को रखा गया है।
  • इन बकरियों को गूगल के लॉन में घास काटने का काम दिया गया है।
  • ऐसा इसलिए है क्‍योंकि मशीन से घांस काटने से धुंआ निकलता है जो कर्मचारियों की सेहत के लिए अच्‍छा नहीं है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें