भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ छेड़ी गई नोट बंदी की मुहीम अब अगले चरण में पहुँच सकती है। नोट बंदी के बाद ये देखने को मिला था कि काले धन को खपाने के लिए लोगों ने सोना खरीदना शुरू कर दिया था ।  बड़े पैमाने पर सोने की खरीद-फरोख्त की खबरों के बाद कई जगहों पर छापे भी मारे गए थे। बता दें कि करेंसी पर लगाम लगाने के बाद अब सरकार का अगला निशाना सोने पर ही है, सूत्रों की मानें तो सरकार बहुत जल्द घर में सोना रखने की लिमिट तय कर सकती है। जिसके बाद लोग कालेधन को सोने में निवेश नहीं कर पाएँगे।

ज्यादा सोना रखना भी अब बन सकती है परेशानी

  • भ्रष्टाचार और काले धन पर रोक लगाने के लिए सरकार ने नोट बंदी का फैसला किया।
  • लेकिन भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ सरकार की लड़ाई यहींखत्म नही हुई ।
  • भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ चलने वाली ये मुहीम अब अगले चरण में पहुँच सकती है।
  • नोट बंदी के बाद बहुत से ऐसे मामले सामने आये थे जिसमे भारी मात्र में सोने की खरीद-फरोख्त की गई थी।
  • जिसके बाद कई जगहों पर छापे भी मारे गए थे।
  • बता दें कि करेंसी पर लगाम लगाने के बाद अब सरकार का अगला निशाना सोने पर ही है।
  • सूत्रों के माने तो सरकार अब घरों में सोना रखने की भी लिमिट तय कर सकती है।
  • जिसके बाद कालाधन रखने वाले लोग कालेधन को सोने में निवेश नहीं कर पाएंगे।
  • बता दें कि विश्व में गोल्‍ड का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार भारत है।
  • जिसमे से एक-तिहाई सोना काला धन खपाने में इस्तेमाल किया जाता है।
  • लोग टैक्स से बचने के लिए अपने पैसे को सोने में निवेश कर लेते हैं।

ये भी पढ़ें : एक बुज़ुर्ग ने देश के वीरों के नाम की अपनी पूरी जायदाद!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें