भारत को अंतरिक्ष में एक और बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बता दें कि बीती रात दो बजकर 29 मिनट पर कोरू के फ्रेंच गुयाना के प्रक्षेपण केंद्र से इसरो ने GSAT-17 आधुनिक संचार उपग्रह लांच किया है।

भारत की बड़ी कामयाबी-

  • भारतीय संचार उपग्रह GSAT-17 को बीती रात दो बजकर 29 मिनट पर लांच किया गया।
  • बता दें कि GSAT-17 आधुनिक संचार उपग्रह है।
  • इस उपग्रह के माध्यम से मौसम की सटीक जानकारी मिलेगी।
  • इस अलावा आपदा के समय राहत और बचाव के काम में ये उपग्रह अहम जानकारियाँ देगा।
  • GSAT-17 को कोरू के फ्रेंच गुयाना के प्रक्षेपण केंद्र से इसरो ने लांच किया।
  • इसरो ने इस महीने में तीसरी बार किसी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया है।
  • इससे पहले श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी एमके-3 और पीएसएलवी सी-38 का सफल प्रक्षेपण किया गया था।

क्या है GSAT-17 की विशेषताएं-

  • जीसैट-17 का भार करीब 3,477 किलोग्राम है।
  • यह उपग्रह सामान्य सी बैड, विस्तारित सी बैंड और एस बैंड में विभिन्न संचार सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
  • अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि यह मौसम संबंधी और उपग्रह आधारित तलाशी और बचाव के काम में ये सैटेलाइट अहम जानकारियां देगा।

यह भी पढ़ें: ‘चना’ और ‘चना दाल’ ने लगाई छलांग, पहुंचा ऑक्सफोर्ड!

यह भी पढ़ें: PAN को आधार से जल्द करें लिंक, नहीं तो होगी मुश्किल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें