सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार तड़के गुजरात तट से पाकिस्तान के तीन मछुआरों को गिरफ्तार किया। मछुआरों की 14 नौकाओं को भी जब्त किया गया है।

गुरुवार तड़के हुई गिरफ्तारी-

  • गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इन मछुआरों को भुज जिले से तड़के लगभग 3.30 बजे गिरफ्तार किया गया।
  • सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार तड़के तीन पाकिस्तान के मछुआरों को गिरफ्तार किया।
  • साथ ही बीएसएफ ने मछुआरों की 14 नौकाओं को भी जब्त किया गया है।
  • इन मछुआरों को घुसपैठियों और बीएसएफ की 79 बटालियन के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई।
  • जिसके बाद भुज जिले से उन्हें गिरफ्तार किया गया।
  • हालाँकि सेना को तलाशी की दौरान कुछ संदिग्ध नहीं मिला।
  • बताया जा रहा है कि पकडे गए लोग मछुआरे ही है।
  • ये लोग मछली पकड़ने के इरादे से भारतीय सीमा में आ गए।
  • इससे पहले सुरक्षाबलों ने 6 सितंबर को भी तीन बोट और दो पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा था।
  • जबकि लगभग 5 पाकिस्तानी भागने में सफल रहे थे।
  • बता दें, इससे पहले भी इस इलाके में कई पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा गया है।

यह भी पढ़ें: बीएसएफ ने मार गिराया एक आतंकी, 2 भागने में हुए सफल!

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने रिहा किए 218 भारतीय मछुआरे, एक की रिहाई से पहले हुई मौत!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें