यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी ने गुजरात के ऐतिहासिक शहर अहमदाबाद को भारत को पहला वर्ल्ड हैरिटेज सिटी घोषित कर दिया है। जिसपर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि UNESCO ने अहदाबाद को हेरिटेज सिटी घोषित किया है, इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें… भारत का पहला वर्ल्ड हैरिटेज सिटी बना अहमदाबाद!

भारत का पहला विश्व धरोहर वाला शहर बना अहमदाबाद :

  • अहमदाबाद सिटी के लिए 8 जुलाई का दिन महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक रहा।
  • शनिवार को भारत के पहले वैश्विक धरोहर वाले शहर के रूप में मान्यता दी गई है।
  • यूनेस्को में भारत की राजदूत व स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कम्बोज ने अपने ट्विटर पर खुशी जाहिर की।
  • ट्वीट करते हुए कहा यह घोषित करते हुए मैं बहुत खुश हूं कि यूनेस्को द्वारा अहमदाबाद को भारत का पहला विश्व धरोहर वाला शहर घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें… विश्व धरोहर दिवस पर सड़क से पत्थर निकलवाकर किया हेरिटेज जोंन का निरिक्षण!

2010 से जारी था उपलब्धि पाने का प्रयास :

  • गुजरात का 6 सौ साल पुराना ऐतिहासिक शहर अहमदाबाद अब वर्ल्ड हैरिटेज सिटी बन गया है।
  • पिछले सात साल से जारी इस उपलब्धि को पाने की मेहनत आखिरकार शनिवार को रंग लाई।
  • वर्ल्ड हैरिटेज कमेटी की 41वीं बैठक में अहमदाबाद को वर्ल्ड हैरिटेज सिटी का दर्जा प्रदान किया गया।
  • इसी के साथ अहमदाबाद देश का ऐसा पहला शहर बन गया है, जिसे वर्ल्ड हैरिटेज सिटी का दर्जा प्राप्त हुआ है।
  • बता दें कि अहमदाबाद को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी बनाने के लिए दुनिया के 20 देशों ने समर्थन दिया।

यह भी पढ़ें… वर्ल्ड हेरिटेज डे :लखनऊ की ऐतिहासिक और संस्कृतक धरोहर!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें