गुजरात में विधानसभा चुनावों को जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी लगातार 6 बार सरकार बनाने जा रही है। गुजरात में इस बार का विधानसभा चुनावों के नतीजे कई मायनों में हैरान कर देने वाले रहे हैं। गुजरात में बीजेपी भले सरकार बनाने जा रही हो मगर उसके कई दिगज नेता चुनाव हार चुके हैं।

 

इन नेताओं को मिली हार (bjp ministers lost) :
 
  • गुजरात चुनाव के नतीजों से साफ़ है कि बीजेपी फिर से राज्य में सरकार बनाने जा रही है।
  • मगर गुजरात सरकार में शामिल कई कई मंत्री तो अपनी विधानसभा सीट तक नहीं बचा सके हैं।
  • गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री शंकर चौधरी को वाव सीट से हार का सामना करना पड़ा है।
  • शंकर चौधरी को कांग्रेस प्रत्याशी जेनीबेन नागाजी ठाकोर ने 5500 से ज्यादा वोटों के अंतर से शिकस्त दी है।
  • वाव सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को 99905 वोट और भाजपा के प्रत्याशी को 93057 वोट मिले हैं।

बीजेपी मंत्रियों की हुई हार (bjp ministers lost)

  • पिछले 2 चुनाव में यहाँ से भाजपा जीत रही थी मगर कांग्रेस ने उसका विजय रथ रोक दिया है।
  • इसके अलावा कृषि मंत्री चिमन सापरीया अपनी सीट जमजोधपुर से चुनाव हार गये हैं।
  • इस सीट पर कांग्रेस के चिरागभाई कालरिया (bjp ministers lost) ने जीत का परचम लहराया है।
  • साथ ही गुजरात सरकार में सामाजिक न्याय राज्यमंत्री केशाजी को देवदार सीट से हार का सामना करना पड़ा है।
  • इसके अलावा जल आपूर्ति मंत्री जशाभाई बराड को अपनी सोमनाथ सीट से हार का सामना करना पड़ा है।
  • यहाँ से कांग्रेस प्रत्याशी विमल चुडासमा ने जीत के परचम को लहरा दिया है।
  • कांग्रेस के कई दिग्गजों के अलावा बीजेपी के मंत्रियों की हार भी गुजरात में हुई
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें