अतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने आईं महिला सरपंचों में से दो मुस्लिम महिला सरपंचों ने आरोप लगाया कि उन्हें बुर्के की वजह से कार्यक्रम में शामिल होने से रोका गया।

मुस्लिम महिला सरपंचों ने लगाया आरोप:

  • आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं ने हिजाब को लेकर लगाया आरोप।
  • दो मुस्लिम महिला सरपंचों ने लगाते हुए कहा कि पुलिस ने कार्यक्रम में जाने से रोका।
  • केरल के वायनाड जिले की पंचायत सरपंच शहरबन सईदसलावी ने लगाया आरोप।
  • कहा कि उन्हें और उनकी दो अन्य साथियों को इसलिए कार्यक्रम हॉल में जाने से रोका गया।
  • आगे कहा कि काला हिजाब पहनने के कारण सुरक्षा जांच के लिए हटाने के लिये कहा गया।
  • उन्होंने बताया कि हिजाब हटाने के बाद वो कार्यक्रम हॉल में शामिल हुईं।
  • लेकिन उन्हीं के राज्य से आने वाली दो अन्य महिला सरपंचों ने हिजाब हटाकर कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया।

अधिकारियों ने दी दखल:

  • महिला दिवस के कार्यक्रम में इस वाकये के बाद वहां हंगामा बढ़ गया।
  • हंगामा बढ़ता देख केरल में स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े कुछ अधिकारियों ने दी दखल।
  • अधिकारियों के बाद हिजाब पहने मुस्लिम महिलाओं को कार्यक्रम हॉल में जाने की अनुमति दी गई।

पुलिस ने दी सफाई:

  • इस पूरे प्रकरण पर पुलिस ने कहा मुस्लिम महिलाओं का हिजाब के कारण चेहरा पूरा छिपा हुआ था।
  • पीएम मोदी की अतिसघन सुरक्षा के कारण हिजाब हटाने को कहा गया था।
  • आगे कहा कि सुरक्षा जांच महिला पुलिस अधिकारी ही कर रहीं थीं।
  • जिसे तलाशी के बाद महिलाओं को कार्यक्रम हॉल में जाने की अनुमति दे दी गई।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें