गुजरात में बागी कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने यहां मंगलवार को गुजरात में एक तीसरे मोर्चे के गठन की घोषणा की। शंकर सिंह वाघेला ‘जन विकल्प’ पार्टी में शामिल हो गए हैं। जन विकल्प पार्टी उनके एक समर्थक की बनाई गई पार्टी है।

यह भी पढ़ें… कभी रिटायर नही होंगे ‘बापू’- महेंद्र वाघेला!

वाघेला ने किया प्रेस काफ्रेंस :

  • एक संवाददाता सम्मलेन को संबोधित करते हुए शंकर सिंह वाघेला ने बड़ी बातें कही।
  • उन्होंने कहा कि यह कहना मिथक है कि गुजरात में कोई वैकल्पिक राजनीतिक बल काम नहीं कर सकता।
  • पिछले महीने कांग्रेस के खिलाफ विद्रोह करने वाले वाघेला ने कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस से उकता गए हैं और एक विकल्प के लिए बेताब हैं।

यह भी पढ़ें… नहीं देखा इतना कड़ा और तनावपूर्ण मुकाबला : अहमद पटेल

बीजेपी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वाघेला :

  • बता दें कि शंकर सिंह वाघेला भाजपा और कांग्रेस दोनो की पार्टियों के वरिष्ठ नेता रहे हैं।
  • गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने इसी साल 21 जुलाई को अपने 77वें जन्मदिन के मौके पर खुद को कांग्रेस से अलग कर लिया था।
  • करिश्माई नेता के रूप में पॉपुलर वाघेला की गुजरात में बड़ा जन समर्थन प्राप्त था और पहचान भी रही है।

यह भी पढ़ें… गुजरात कांग्रेस संकट में मेरी कोई भूमिका नहीं : वाघेला

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें