बेंगलुरु में कांग्रेस ने गुजरात के 44 विधायकों की मीडिया के सामने परेड कराई। विधायकों को मीडिया के सामने पेश करते हुए कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि हम लोकतंत्र की रक्षा करने की लड़ाई लड़ रहे है।

विधायकों को खरीदने की साजिश हो रही-

  • गुजरात कांग्रेस के नेता शक्ति सिंह गोहिल ने मीडिया को बताया कि गुजरात में विधायकों को खरीदने की साजिश हो रही थी।
  • उन्होंने कहा कि विधायकों से पूछिए जिस तरीके से इन्हें डराया गया है।
  • आगे उन्होंने कहा कि 15 करोड़ रुपये का ऑफर मिलने के बाद भी विधायक पार्टी के साथ ही खड़े रहे।
  • साथ ही कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने बताया कि उनके मोबाइल ले लिए जाने की खबरें झूठी हैं।
  • कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस को खत्म करने की साजिश हो रही।
  • कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि सभी विधायक एकजुट हैं।

8 अगस्त को राज्यसभा की 3 सीटों के लिए होगी वोटिंग-

  • बता दें कि गुजरात में 8 अगस्त को राज्यसभा की 3 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।
  • लेकिन कांग्रेस के कुछ विधायकों के इस्तीफे के बाद पार्टी उम्मीदवार अहमद पटेल का राज्यसभा चुनाव जीतना मुश्किल होता जा रहा है।
  • शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि अहमद पटेल को जीतने के लिए 45 विधायकों के वोट की जरूरत है।
  • उन्होंने बताया कि उसके लिए कांग्रेस के पास पर्याप्त से ज्यादा विधायक हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें