गुजरात में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गाड़ी पर पथराव हुआ। इस पथराव से राहुल गांधी की गाड़ी के शीशे फूट गए। हालांकि राहुल गांधी सुरक्षित है।

राहुल गांधी को दिखाए काले झंडे-

  • गुजरात के बनासकांठा जाते समय राहुल गांधी की गाड़ी पर हमला हुआ।
  • इस दौरान राहुल गांधी को काले झंडे भी दिखाए।
  • पथराव में राहुल गांधी की गाड़ी के शीशे फूट गए।
  • कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को इस दौरान कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

यह भी पढ़ें: देश बाढ़ से बेहाल है और मोदी सरकार सो रही है : कांग्रेस

राहुल बोले, ‘हमें फर्क नहीं पड़ता’-

  • दरअसल राहुल गांधी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे थे।
  • हमले के बाद राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वो दो-चार झंडों से डरने वाले नहीं हैं।
  • ख़बरों की माने तो राहुल गांधी को काले झंडे दिखाने वालों ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाए।
  • संबोधित करते हुए राहुल ने इशारों ही इशारों में बीजेपी को आड़े हाथ लिया।
  • राहुल गांधी ने कहा कि ‘आने दो, आने दो, ये काले यहां लगाने दो, घबराए हुए ये लोग हैं, फर्क नहीं पड़ता हमें।’

यह भी पढ़ें: बाढ़ पीड़ितों के परिजनों को पीएम मोदी देंगे 2 लाख रुपये की सहायता!

यह भी पढ़ें: बाढ़ का मुद्दा संसद में उठाएंगे, असम में बोले राहुल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें