यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर शुक्रवार को पंचकूला में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत से फैसला आयेगा। फैसला आने से पहले उनके हजारों समर्थकों का पंचकूला में जमावड़ा लग चुका है। हिंसा भड़कने के मद्दे नजर पंचकूला को किले में तब्दील हो चुका है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस नजर आ रही है। केंद्र सरकार की ओर से सुरक्षा को देखते हुए कई कंपनियां भेजी जा चुकी हैं। पंजाब और हरियाणा दोनों राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही धारा 144 लागू है।

यह भी पढ़ें… बाबा गुरमीत राम रहीम पर फैसला कल, पंचकूला में डटे समर्थक

HC ने केंद्र और राज्य सरकार को लगाई फटकार :

  • बाबा गुरमीत राम रहीम के मामले में PIL पर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को फटकारा।
  • पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए पूछा कि इतने कम पैरा मिलिट्री फोर्स क्यों भेजा?
  • कोर्ट ने पूछा यदि वहां धारा 144 लागू है तो समर्थक कैसे पहुंच रहे हैं?
  • कोर्ट ने कहा हरियाणा के डीजीपी को बर्खास्त कर देंगे, आप सुप्रीम कोर्ट जाना चाहें, तो चले जाएं।
  • हाई कोर्ट ने कहा कि अगर हालात बिगड़ते हैं तो इसका जिम्मेदार कौर होगा?
  • एक भी जान गई तो इसके जिम्मेदार DGP होंगे।
  • चेतावनी के बाद भी हरियाणा सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाया।

बंद हुए स्कूल और कॉलेज :

  • डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर आने वाले फैसले के मद्दे नजर पंचकूला और चंडीगढ़ में 25 अगस्त तक स्कूल और कॉलेज को बंद कर दिए गये हैं।
  • पंचकूला की उपायुक्त गौरी पराशर जोशी ने कहा कि ऐतिहात उपाय के तौर पर यह कदम उठाया गया।
  • इस बाबत गृह मंत्रालय ने अर्धसैनिक बलों की 167 कंपनियां भेजी हैं।
  • इसमें 97 CRPF, 16,RAF, 37 SSB, 12 ITBP, 21 BSF की कंपनियां पंजाब और हरियाणा में तैनात की गई हैं।
  • वहां के हालात पर केंद्र सरकार 24 घंटे नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें… राम रहीम पर फैसले से पहले पंजाब-हरियाणा में हाईअलर्ट

इंटरनेट समेत ये सेवाएं हुई बंद :

  • राज्य में सोशल मीडिया के जरिए कोई हिंसा न भड़के इसलिए ऐतिहात के तौर पर अगले 72 घंटे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
  • 24 अगस्त को 6 ट्रेनें रोक दी गईं।
  • 25 अगस्त को 22 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
  • बता दें कल हरियाणा के 9 जिलों में बसें बंद रहेंगी।

चंडीगढ़ में क्रिकेट स्टेडियम अस्थायी जेल घोषित :

  • केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के गृह विभाग ने सेक्टर 16 में स्थित क्रिकेट स्टेडियम को 25 अगस्त को अस्थायी जेल घोषित किया गया है।
  • अधिकारियों के मुताबिक जिन लोंगे पर शुक्रवार को कानून एवं व्यवस्था की समस्या पैदा करने का संदेह होगा, अस्थायी जेल में रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें… गुरु राम रहीम का दावा, ‘कोहली को बड़े स्कोर बनाना मैंने ही सिखाया’

कानून उल्लंघन करने होगी कार्रवाई :

  • CRPF के डीजी पीआर भटनागर ने कहा कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती हुई है।
  • सीआरपीएफ के जवान राज्य पुलिस के अधीन रहकर कानून-व्यवस्था के बनाए रखने में मदद करेंगे।
  • कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
  • पूरी स्थिति पर जिलाधिकारी नजर बनाए हुए हैं।

पंचकूला में जुट रहा समर्थकों का हुजूम :

  • फैसला आने से पहले उनके हजारों समर्थक चंडीगढ़ और पंचकूला में डेरा डाल चुकें हैं।
  • पेशी के दिन लाखों समर्थकों के भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है।
  • डेरा समर्थक महिलाओं और बच्चों को भारी तादाद में पहुंचने की हिदायत दे रहे हैं।
  • संभावना जताई जा रही है कि यदि फैसला बाबा के खिलाफ आया तो वो कुछ भी कर गुजरने की योजना में हैं।

यह भी पढ़ें… द्रोणाचार्य अवार्ड : राम रहीम की सिफारिश को खेल मंत्रालय ने ठुकराया!

क्या है पूरा मामला :

  • साल 2002 में डेरा सच्चा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम पर साध्वी के यौन शोषण के आरोप लगे।
  • इस मामले की जांच हाई कोर्ट ने सीबीआई को सौंप थी।
  • एक साध्वी ने गुमनाम चिट्ठी के जरिए गुरमीत राम रहीम पर यौन शोषण सहित कई अन्य संगीन आरोप लगाए थे।
  • साध्वी ने आरोप लगाते हुए एक पत्र मीडिया, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, पीएम के नाम जारी किया था।
  • इसके बाद हाई कोर्ट ने 24 सितंबर 2002 के इस मामले की जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया।
  • CBI ने जांच में आरोप सही पाए और डेरा प्रमुख के खिलाफ विशेष अदालत के सामने 31 जुलाई 2007 में आरोप पत्र दाखिल किया।
  • इस मामले में बाबा गुरमात राम रहीम को अदालत से जमानत मिल गई।
  • लेकिन लंबे अरसे से मामला पंचकूला की सीबीआई अदालत में चल रहा है।

यौन शोषण के अलावा चल रहा हत्या का मामला :

  • बाबा राम पर यौन शोषण के अलावा दो मर्डर का भी केस चल रहा है।
  • पहला मामला सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का है।
  • बाबा पर आरोप है कि छत्रपति द्वारा साध्वी बलात्कार मामले को अखबार में छापने पर 2002 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
  • उनपर ये भी आरोप है कि उन्होंने डेरे के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की 10 जुलाई 2003 को हत्या करवा दी।
  • इन दोनों हत्याओं में डेरा सच्चा सौदा का नाम सामने आया था।

यह भी पढ़ें… निजता का अधिकार : मोदी सरकार के प्रयासों पर फिरा पानी- कांग्रेस

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें