दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक कार में रहस्यम तरीके से आग लग गई। इस हादसे में कार में सवार सभी तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना आधी रात की है।

यह भी पढ़ें… जाट आरक्षण पर आ गया हाई कोर्ट का फैसला!

बुरी तरह से जली सीएनजी कार :

  • पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने उल्लावास गांव के पास सेक्टर 56 और 61 के बीच से बुरी तरह जली कार बरामद कर ली है।
  • दमकल विभाग के अधिकारी गुलशन कालरा ने इस हादसे पर बयान दिया है।
  • उन्होंने बताया कि घटना आधी रात के आसपास की है।
  • कार बुरी तरह जली हुई है और पीछे की सीट से दो शव बरामद किए गए हैं।
  • एक अन्य शव लगभग पूरी तरह जल चुका था।

यह भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीर : गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन

कारणों का अभी पता नहीं :

  • पुलिस ने बताया कि कार में सीएनजी लगी थी, लेकिन आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।
  • मृतकों (लगभग 30 वर्ष) की पहचान देवेंद्र, बॉबी और नरेंद्र के रूप में हुई है।
  • ग्रामीणों के बयान के मुताबिक, वे सभी गुरुवार शाम से लापता थे।
  • पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार एक सुनसान इलाके में सड़क किनारे खड़ी थी।
  • इस घटना का अब तक कोई चश्मदीद नहीं सामने आया है।

यह भी पढ़ें… मोदी कैबिनेट विस्तार: रविवार सुबह 10 बजे होगा शपथ ग्रहण!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें