सरकार द्वारा मवेशी बिक्री पर रोक से उठे विवाद पर केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने सफाई देते हुए कहा कि सरकार का इरादा किसी के व्यापार या खानपान को प्रभावित करना नहीं था। केंद्र ने कुछ दिन पहले बूचड़खानों में वध के लिए ले जाने वले पशुओं को खरीदने और बेचने पर रोक लगा दी। सरकार के इस फैसले का कई पार्टियों ने विरोध किया था।

मवेशी बिक्री पर रोक से उठे विवाद के बाद केंद्रीय मंत्री ने दी सफाई-

  • सरकार ने मवेशी बिक्री पर रोक लगा दी थी।
  • इसके बाद पिछले दिनों काफी बवाल उठा था।
  • इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार का इरादा किसी के व्यापार या खानपान को प्रभावित करना नहीं था।
  • उन्होंने कहा कि अगर किसी को नाराज़गी या कोई सवाल है हम उनको देखेंगे।
  • उन्होंने बताया कि फिलहाल यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है।
  • बता दें 30 मई को मद्रास हाईकोर्ट ने सरकार के नोटिफिकेशन पर रोक लगा दी थी।
  • आरोप था कि सरकार आजादी के अधिकार को वॉयलेट करने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें: मुंबई में मानसून ने दी दस्तक, उत्तर भारत में जारी गर्मी का सितम!

यह भी पढ़ें: दार्जिलिंग: सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें