हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने राज्य में बड़े पैमाने पर फैली हिंसा रोकने में नाकाम रही मनोहर लाल खट्टर सरकार से इस्तीफा मांगा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि खट्टर सरकार हिंसा की जिम्‍मेदार है। आगे कहा कि सरकार पूरी तरह से विफल रही है इसलिए बीजेपी सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। बता दें कि 25 अगस्त को रेप के मामले में मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिये जाने के बाद पंचकूला समेत राज्य में हिंसा भड़की हुई है।

यह भी पढ़ें… मारे गए सभी लोग डेरा समर्थक- मुख्य सचिव हरियाणा

पूर्व मुख्यमंत्री ने मांगा सीएम खट्टर से इस्तीफा :

  • पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा में बिगड़े हालात पर बयान देते हुए कहा कि खट्टर सरकार हिंसा की जिम्‍मेदार है।
  • भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से विफल रही है इसलिए बीजेपी सरकार को इस्तीफा देना चाहिए।
  • कहा केंद्र सरकार हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लागू करे।

यह भी पढ़ें… हरियाणा : कांग्रेस नेता की मांग, खट्टर दें इस्तीफा

कांग्रेस ने मांगा सीएम खट्टर का इस्तीफा :

  • कांग्रेस नेता शशि थरूर ने हरियाणा में बड़े पैमाने पर फैली हिंसा रोकने में नाकाम रही मनोहर लाल खट्टर सरकार से इस्तीफा मांगा।
  • थरूर ने कहा, आखिरकार मुख्यमंत्री और उनका मंत्रिमंडल राज्य में कानून एवं व्यवस्था के लिए जिम्मेदार होते हैं।
  • यह खट्टर सरकार की नाकामी है और उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए।
  • कांग्रेस नेता ने कहा, हरियाणा सरकार कहां थी? उन्होंने लोगों को इकट्ठा कैसे होने दिया?
  • सबको पता था कि वे (अनुयायी) हिंसा पर उतारू थे, फिर हरियाणा सरकार ने धारा 144 लगाकर स्थिति नियंत्रण में क्यों नहीं की?
  • प्रबंधन नाकाम रहा। अब बहुत हो चुका।
  • शशि थरूर ने आगे कहा, खट्टर पूरी तरह से नाकाम रहे हैं।
  • कहा यदि उन्हें नहीं हटाया गया तो इससे बहुत खराब संदेश जाएगा।
  • उन्होंने कहा, आपका मुख्यमंत्री कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रहा।
  • कई लोगों की मौत हुई और अगर ऐसी स्थिति में उन्हें पद पर रहने दिया जाए तो यह देश के लिए सही नहीं होगा।

यह भी पढ़ें… ‘उस रात सिरहाने रिवॉल्‍वर रखे ब्‍लू फिल्‍म देख रहे थे राम रहीम’

सुरजेवाला ने की सरकार को बर्खास्त करने की मांग :

  • कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी हरियाणा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
  • उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हरियाणा में शांति बहाली की बजाय भाजपा कुर्सी बचाने में लगी है।
  • इसीलिए उन्हें खट्टर सरकार दूध की धुली नज़र आती है।
  • हरियाणा और केन्द्र की भाजपा सरकारें बार बार हरियाणा को हिंसा की आग में एक सुनियोजित साज़िश के तहत धकेल रहे हैं। अब जनता के समक्ष यह साफ़ है।
  • बेलगाम हिंसा व उपद्रव के चलते खट्टर सरकार क़ानून का शासन चलाने में फ़ेल साबित हुई है।
  • हरियाणा सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए।

यह भी पढ़ें… राम रहीम के साथ हो रहा आम कैदियों जैसा बर्ताव: डीजी जेल

यह भी पढ़ें… राजनीतिक फायदे के लिए जलने दिया शहर- HC

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें