कांग्रेस नेता शशि थरूर ने हरियाणा में बड़े पैमाने पर फैली हिंसा रोकने में नाकाम रही मनोहर लाल खट्टर सरकार की निंदा की। थरूर ने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर हुई हिंसा के मद्देनजर यदि खट्टर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दें तो उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए। बता दें कि 25 अगस्त को रेप मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहराए जाने के बाद राज्य की कानून व्यवस्था चरमरा गई है।

यह भी पढ़ें… IG को थप्पड़ जड़ने वाले राम रहीम के गार्डों पर देशद्रोह का केस दर्ज

हिंसा रोकने में खट्टर सरकार रही नाकाम :

  • थरूर ने कहा, आखिरकार मुख्यमंत्री और उनका मंत्रिमंडल राज्य में कानून एवं व्यवस्था के लिए जिम्मेदार होते हैं।
  • यह खट्टर सरकार की नाकामी है और उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए।
  • कांग्रेस नेता ने कहा, हरियाणा सरकार कहां थी? उन्होंने लोगों को इकट्ठा कैसे होने दिया?
  • सबको पता था कि वे (अनुयायी) हिंसा पर उतारू थे, फिर हरियाणा सरकार ने धारा 144 लगाकर स्थिति नियंत्रण में क्यों नहीं की?
  • प्रबंधन नाकाम रहा। अब बहुत हो चुका।

यह भी पढ़ें… राजनीतिक फायदे के लिए जलने दिया शहर- HC

सीएम खट्टर को हटाया जाना चाहिए :

  • शशि थरूर ने आगे कहा, खट्टर पूरी तरह से नाकाम रहे हैं।
  • कहा यदि उन्हें नहीं हटाया गया तो इससे बहुत खराब संदेश जाएगा।
  • उन्होंने कहा, आपका मुख्यमंत्री कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रहा।
  • कई लोगों की मौत हुई और अगर ऐसी स्थिति में उन्हें पद पर रहने दिया जाए तो यह देश के लिए सही नहीं होगा।

यह भी पढ़ें… राम रहीम के साथ हो रहा आम कैदियों जैसा बर्ताव: डीजी जेल

क्या है पूरा मामला :

  • साल 2002 में डेरा सच्चा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम पर साध्वी के यौन शोषण के आरोप लगे।
  • इस मामले की जांच हाई कोर्ट ने सीबीआई को सौंप थी।
  • एक साध्वी ने गुमनाम चिट्ठी के जरिए गुरमीत राम रहीम पर यौन शोषण सहित कई अन्य संगीन आरोप लगाए थे।
  • साध्वी ने आरोप लगाते हे एक पत्र मीडिया, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, पीएम के नाम जारी किया था।
  • इसके बाद हाई कोर्ट ने 24 सितंबर 2002 के इस मामले की जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया।
  • CBI ने जांच में आरोप सही पाए और डेरा प्रमुख के खिलाफ विशेष अदालत के सामने 31 जुलाई 2007 में आरोप पत्र दाखिल किया।
  • इस मामले में बाबा गुरमात राम रहीम को अदालत से जमानत मिल गई।
  • लेकिन लंबे अरसे से मामला पंचकूला की सीबीआई अदालत में चल रहा है।

यह भी पढ़ें… भारी तनाव के बीच हरियाणा के पूर्व सीएम ने की ये अपील

यौन शोषण के अलावा चल रहा हत्या का मामला :

  • बाबा राम पर यौन शोषण के अलावा दो मर्डर का भी केस चल रहा है।
  • पहला मामला सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का है।
  • बाबा पर आरोप है कि छत्रपति द्वारा साध्वी बलात्कार मामले को अखबार में छापने पर 2002 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
  • उनपर ये भी आरोप है कि उन्होंने डेरे के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की 10 जुलाई 2003 को हत्या करवा दी।
  • इन दोनों हत्याओं में डेरा सच्चा सौदा का नाम सामने आया था।

यह भी पढ़ें… HC ने हरियाणा सरकार से कहा, हथियार चलाने में भी न हो संकोच

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें