बीते दिनों समाप्त हुए रियो ओलंपिक में भारत का पदक तालिका में खाता खोलने वाली कांस्य पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक कल रात भारत लौट आई है। साक्षी मालिक के एयरपोर्ट से बाहर आते ही लोगो द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

साक्षी मलिक ने किया धन्यवाद :

  • गौरतलब है कि साक्षी मालिक हरियाणा के रोहतक की मूल निवासी है।
  • इसी कारण हरियाणा सरकार के कई मंत्री भी उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर आये थे।

sakshi coming out

  • साक्षी ने बाहर आकर सभी का आभार व्यक्त कर उन्हें धन्यवाद दिया।
  • साक्षी के लिए उनके गाँव में भव्य स्वागत समारोह भी आयोजित किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी जाएँगे।
  • इस समारोह में साक्षी मालिक को देश का नाम रोशन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

sakshi malik

  • साक्षी को कांस्य पदक जीतने के लिये ढाई करोड़ रूपये का नकद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।
  • आपको बता दें कि ओलंपिक में साक्षी ने ऐसुलू ताइनीबेकोवा को हराकर कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था।
  • पहलवान साक्षी मालिक का यह उनके करियर में तीसरा बड़ा पदक है।
  • इसके अलावा साक्षी भारत की पहली महिला पहलवान भी हैं जिन्होंने देश के लिए ओलंपिक में पदक जीता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें