[nextpage title=”next dera sacha sauda chief” ]

यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिये जाने के बाद उनके 700 एकड़ के साम्राज्य के उत्तराधिकारी को लेकर बहस शुरु हो चुकी है।

यह भी पढ़ें… यूपी के अलग-अलग हिस्सों में धारा 144 लागू

साम्राज्य के उत्तराधिकारी को लेकर बहस शुरु :

  • रेप केस के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दोषी करार दिये गये।
  • पंचकूला में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने यह फैसला सुनाया है।
  • अदालत सजा पर फैसला 28 अगस्त को सुनाएगी।
  • डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का 700 एकड़ का बड़ा साम्राज्य है।
  • जिसके उत्तराधिकारी को लेकर बहस शुरु हो चुकी है।

यह भी पढ़ें… पंचकूला हिंसा: एक हजार डेरा समर्थक हिरासत में!

अगले पेज पर पढ़ें… अब कौन होगा इतने बड़े साम्राज्य का मालिक

[/nextpage]

[nextpage title=”next dera sacha sauda chief” ]

बेटा संभाल सकता है साम्राज्य :

  • खबरों के मुताबिक राम रहीम के इतने बड़े साम्राज्य को उनके बेटे जसमीत सिंह इंसान संभाल सकते हैं।
  • बता दें कि साल 2007 में जसमीत सिंह को राम रहीम ने अपना उत्तराधिकारी नामित किया था।
  • 2002 में लगे रेप केस और 2007 में हत्या मामले में सीबीआई की ओर से केस दायर किया गया।
  • जिसके बाद जसमीत को उत्तराधिकार बनाया गया था।

यह भी पढ़ें… CM खट्टर का बयान, अपराधी प्रवृत्ति से बचें लोग

शाह मस्ताना महाराज ने की डेरा सच्चा सौदा की स्थापना :

  • राम रहीम की तीन बेटियां और एक बेटा है।
  • इनके नाम चरणप्रीत कौर इंसान, हनीप्रीत इंसान, अमरप्रीत कौर इंसान और बेटा जसमीत सिंह इंसान है
  • पंजाब के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता हरमिंदर सिंह जस्सी की बेटी से जसमीत की शादी हुई।
  • जसमीत की दो बंटियां हैं।
  • साल 1990 में 23 साल की उम्र में गुरमीत राम रहीम को डेरा सच्चा सौदा का तीसरा प्रमुख नियुक्त किया गया था।
  • शाह मस्ताना महाराज ने डेरा सच्चा सौदा की स्थापना की थी।

यह भी पढ़ें… हाईकोर्ट के फैसले के बाद डेरा का बयान, हमारे साथ हुआ अन्याय

राम रहीम के पास दो विकल्प :

  • रेप केस के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दोषी करार दिये गये।
  • पंचकूला में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने यह फैसला सुनाया है।
  • अदालत सजा पर फैसला 28 अगस्त को सुनाएगी।
  • खबरों के मुताबिक इस फैसले में राम रहीम को सात से 10 साल तक सजा सुनाई जा सकती है।
  • ऐसे में राम रहीम के पास दो विकल्प हैं।
  • पहला- वह जेल में रहकर भी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बवकर बाग डोर संभाले रहें।
  • दूसरा- बेटे जसमीत सिंह इंसान को डेरा सच्चा सौदा की जिम्मेदारी सौंप दें।

यह भी पढ़ें… हरियाणा में हिंसा : आग की लपटें पहुंची यूपी

क्या है पूरा मामला :

  • साल 2002 में डेरा सच्चा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम पर साध्वी के यौन शोषण के आरोप लगे।
  • इस मामले की जांच हाई कोर्ट ने सीबीआई को सौंप थी।
  • एक साध्वी ने गुमनाम चिट्ठी के जरिए गुरमीत राम रहीम पर यौन शोषण सहित कई अन्य संगीन आरोप लगाए थे।
  • साध्वी ने आरोप लगाते हे एक पत्र मीडिया, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, पीएम के नाम जारी किया था।
  • इसके बाद हाई कोर्ट ने 24 सितंबर 2002 के इस मामले की जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया।
  • CBI ने जांच में आरोप सही पाए और डेरा प्रमुख के खिलाफ विशेष अदालत के सामने 31 जुलाई 2007 में आरोप पत्र दाखिल किया।
  • इस मामले में बाबा गुरमात राम रहीम को अदालत से जमानत मिल गई।
  • लेकिन लंबे अरसे से मामला पंचकूला की सीबीआई अदालत में चल रहा है।
  • आज राम रहीम को रेप मामले में दोषी करार दिया गया, अदालत सजा पर फैसला 28 अगस्त को सुनाएगी।

यह भी पढ़ें… HC का आदेश, राम रहीम की संपत्ति बेच कर हो नुकसान की भरपाई

यौन शोषण के अलावा चल रहा हत्या का मामला :

  • बाबा राम पर यौन शोषण के अलावा दो मर्डर का भी केस चल रहा है।
  • पहला मामला सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का है।
  • बाबा पर आरोप है कि छत्रपति द्वारा साध्वी बलात्कार मामले को अखबार में छापने पर 2002 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
  • उनपर ये भी आरोप है कि उन्होंने डेरे के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की 10 जुलाई 2003 को हत्या करवा दी।
  • इन दोनों हत्याओं में डेरा सच्चा सौदा का नाम सामने आया था।

यह भी पढ़ें… 12 की मौत,करोड़ों की सम्पति खाक, जल उठा हरियाणा!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें