बलात्कारी राम रहीम के जेल में सजा काट रहा है, लेकिन उसकी कारगुजारियां आए दिन सामने आ रही हैं। राम रहीम से जुड़ा ताजा मामला हरियाणा के सिरसा में स्थित जेरा सच्चा सौदा मुख्यालय से आ रहा है। जहां पुलिस ने भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। बता दें कि दो साध्वियों के साथ बलात्कार के दोष में राम रहीम रोहतक जेल में 20 साल की सजा काट रहा है।

यह भी पढ़ें… हनीप्रीत को मिस कर रहा राम रहीम, कोर्ट से की साथ रहने की अपील

भारी मात्रा में हुए हथियार बरामद :

  • बलात्कारी राम रहीम के जेल जाने के बाद रोजाना उससे जुड़े हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं।
  • सोमवार को पुलिस टीम ने डेरा मुख्‍यालय में छापेमारी की।
  • जहां पुलिस ने भारी संख्या में हथियार बरामद किये हैं।
  • ये हथियार यहां पर मनाही के बावजूद जमा किए गए थे।

यह भी पढ़ें… वीडियो: राम रहीम की वो गुफा जहां लड़कियों को बनाता था अपना शिकार!

डेरे के अंदर से बरामद हुआ 34 हथियार :

  •  पुलिस के अनुसार, डेरे के अंदर से करीब 34 हथियार बरामद हुए।
  • दरअसल जिला प्रशासन ने हालात को नियंत्रण में रखने के लिए 25 अगस्त को केस की सुनवाई से पहले ही आदेश दिया था कि सभी हथियार जमा करा दिए जाएं।
  • प्रतिबंध के बावजूद डेरा ने हथियारों को जमा करके रखा।
  • प्रशासन को डेरा के अंदर से बंदूक, लाइसेंसी पिस्‍टल और कार्बाइन मिली हैं।

यह भी पढ़ें… राम रहीम को सजा सुनाने वाले जज को मिली Z+ सिक्योरिटी

आदेश के बाद भी नहीं जमा कराए हथियार :

  • 25 अगस्त को जब गुरमीत राम रहीम के मामले में फैसला आना था तो हरियाणा प्रशासन ने ऐहतियातन सिरसा सहित अन्‍य जिलों में धारा 144 लगा दी थी।
  • इसके बाद सभी से हथियार जमा कराने को कहा गया था।
  • मगर जिला प्रशासन के आदेश के बाद भी डेरा मुख्यालय की ओर से हथियार जमा नहीं कराए गए।
  • आज जब पुलिस टीम ने डेरा के अंदर तलाशी अभियान चलाया तो  डेरे के अंदर से बड़ी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें… साल 2037 तक जेल में रहेगा बलात्‍कारी बाबा राम रहीम

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें