हरियाणा में एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में हुए निर्भया कांड की हैवानियत की याद को ताज़ा कर दिया है. पहले महिला का अपहरण किया गया उसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया.

क्षत-विक्षत मिला महिला का शव-

  • हरियाणा के रोहतक में एक महिला के साथ पहले गैंगरेप हुआ।
  • इसके बाद उस महिला की हत्या कर दी गई।
  • महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में एक खाली प्लाट में मिला।
  • यह मामला 9 मई का है।
  • लेकिन सामने तब आया जब महिला का शव इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) के खाली प्लाट में मिला।
  • महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

शादी के प्रस्ताव से किया इनकार-

  • बताया जा रहा है कि पीड़िता ने कथित तौर पर आरोपी के शादी के प्रस्ताव से इनकार कर दिया था।
  • जिसके एक सप्ताह बाद आरोपी अपने दोस्तों के साथ महिला के घर पहुंचा था।
  • जहाँ बहस के दौरान महिला ने आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया।
  • माना जा रहा है कि इसके बाद आरोपी में बदला लेने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर पहले महिला के साथ गैंगरेप किया और हत्या कर दी।
  • पीड़िता के परिवार के मुताबिक़ 9 मई को कम से कम पांच से छह युवाओं ने महिला का निजी कंपनी के गेट से अपहरण कर लिया था।

    सिर की सभी हड्डियां टूटी- 

  • बताया जाता है कि युवती के सिर को भारी पत्थर से कुचला गया है या कोई वाहन चढ़ाया गया है।
  • सिर की सभी हड्डियां टूटी हुई थी और जबड़ा भी बाहर निकला हुआ था।
  • कोई नुकीली वस्तु घुसाकर उसके प्राइवेट पार्ट्स भी को क्षतिग्रस्त किया गया।
  • ख़बरों की माने तो युवती से दुष्कर्म करने से पहले उसे नशीला पदार्थ भी दिया गया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें