इन दिनों देश के कई राज्यों में आफत की बारिश हो रही है। जिस कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण जहां उत्तराखंड के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। वहीं रूद्र प्रयाग में कई जगह भूस्खलन हो गये हैं। जिससे बद्रीनाथ-केदारनाथ की यात्रा फिलहाल के लिए रोक दी गई है। भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश में नदियां उफान पर हैं।

यह भी पढ़ें… दो दिन की बारिश में सड़कें हुई जमींदोज, प्रशासन बना मूक-दर्शक!

भारी बारिश में बह गया बद्रीनाथ हाइवे :

  • उत्तराखंड में भारी बारिश से दिल्ली-देहरादून हाईवे के अलावा बद्रीनाथ हाइवे भी 20 मीटर तक बह गया है।
  • जिससे बद्रीनाथ-केदारनाथ की यात्रा फिलहाल के लिए रोक दी गई है।
  • हाईवे पर करीब 550 यात्री फंस गए हैं।
  • रूद्रप्रयाग में पहाड़ पर हुई बारिश की वजह से पानी सड़कों पर बहकर नदी में जा रहा है।
  • कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं।
  • बारिश की वजह से कुछ जगहों पर रास्ते टूट गए हैं।

यह भी पढ़ें… बारिश के कारण गिरी छत, 3 लोगों की दबकर मौत!

यूपी में नदियां उफान पर :

  • उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
  • इस कारण घाटों की सीढ़ियों पर पानी बढ़ता जा रहा है।
  • घाट पर पानी बढ़ने की वजह से गंगा आरती की जगह बदल दी गई है।
  • वहीं यूपी के बाराबंकी में घाघरा नदी पूरे उफान पर है।
  • लगातार बारिश की वजह से नदी का पानी धीरे-धीरे खेतों में घुस रहा है।
  • नदी के किनारे कटाव शुरू हो गया है।
  • जिसकी वजह से लोगों को अपना घर बार छोड़ना पड़ा है।
  • बाढ़ ने खेतों में लगी फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें… बारिश के बीच सावन के पहले सोमवार पर शिव पूजा शुरू!

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा  :

  • बता दें कि भारी बारिश के कारण असम बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं, फिलहाल यहां बारिश बंद है।
  • लेकिन ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों में उफान की वजह से गांव में लोग फंस गए हैं।
  • नाव की मदद से उन्हें सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है।
  • असम के अलावा मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में भी बाढ़ ने भयाकन स्थिति पैदा कर दी है।
  • खबरों के मुताबिक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालाज का जायजा लेंगे।

यह भी पढ़ें… मप्र में मौसम हुआ सुहाना, बिहार में तेज़ बारिश की संभावना!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें