भारतीय मौसम विभाग ने गंभीर मौसम की चेतावनी जारी की है, जो इस प्रकार है।

भारी बारिश की संभावना-

  • 11 अगस्त को उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
  • बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा असम, मेघालय के छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश तथा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश और झारखंड के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें: बारिश से तापमान में गिरावट, गर्मी और उमस से राहत!

हो सकती है ताबड़तोड़ बारिश-

  • उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा बिहार के कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
  • 12 अगस्त को असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश और झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा और तमिलनाडु तथा पुद्दुचेरी के छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: बारिश के मौसम में जरूरी है फर्नीचर की देखभाल!

मौसम विभाग की चेतावनी-

  • 13 अगस्त को उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा बिहार के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में ताबड़तोड़ बरसात हो सकती है।
  • असम, मेघालय, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों, तमिलनाडु और पुदुच्चेरी के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: धूप निकलने से बढ़ी गर्मी और उमस, बारिश की संभावना!

कुछ स्थानों पर जमकर बरसात की संभावना-

  • 14 अगस्त को उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम और मेघालय में भारी बरसात की संभावना है।
  • तटवर्ती आंध्र प्रदेश, दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों तथा तमिलनाडु और पुदुच्चेरी के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें: मप्र में मौसम सुहावना, बिहार में हल्की बारिश की संभावना!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें