भारी बारिश के कारण देश के कई राज्य जलमग्न हो गया है जिसमें असम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, बिहार, पंजाब और हरियाणा शामिल है। लगातार हो रही बारिश के कारण अधिकांश हिस्से पानी में डूबे हुए है और जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

असम-

flood-affected village

  • असम में मरने वालों की संख्या बढ़ रही है।
  • अब तक बाढ़ से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या 52 पहुंच गई है।
  • इसमें गुवाहाटी के आठ लोग शामिल है।
  • राज्य के 25 जिलों के करीब 15 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित है।

राजस्थान-

Rajasthan floods

  • राजस्थान के कई इलाकों में हो रही भारी बारिश से अधिकतर इलाके पानी में डूबे हुए है।
  • ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

जम्मू-कश्मीर-

Srinagar

  • जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की समस्या बनी हुई है।
  • उधमपुर और रामबन जिले में भारी बारिश के कारण बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुल गया है।
  • डोडा जिले में घर ढहने से एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

बिहार-

Bihar

  • बिहार के कुछ इलाकों में मध्यम बरसात हुई।
  • भागलपुर और राजधानी पटना में क्रमशः 3.4 मिमी और 3.1 मिमी बारिश दर्ज हुई।

पंजाब और हरियाणा-

Punjab and Haryana

  • चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में तापमान अधिकतम से सामान्य के करीब रहा।
  • दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें