साल 2017 में गर्मी को लेकर कई बड़े रिकॉर्ड बनने के आसार है। मौसम के जानकारों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि आगामी दिनों में पूरे देश का तापमान सामान्य से अधिक गर्म रहने वाला है।

बीती जनवरी 116 सालों में सबसे गर्म-

  • भारत मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।
  • संभावना है कि इससे सबसे ज्यादा प्रभावित देश का पश्चिमोत्तर हिस्सा का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहेगा।
  • इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है।
  • सामान्य से अधिक तापमान वाले क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप सबसे अधिक होगा।
  • इसमें राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, हरियाणा, गुजरात, झारखंड आदि शामिल है।
  • गौरतलब है कि सन् 1901 के बाद साल 2016 सबसे गर्म साल रिकॉर्ड किया गया।

प्रभावित होगा मानसून-

  • गर्मी की आशंका के साथ ही मानसून पर भी प्रतिकूल असर दिखेगा।
  • आशंका है कि पिछले कुछ सालों की इस साल सामान्य से कम बारिश हो।
  • मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पूरे देश में तापमान सामान्य से अधिक होगा।
  • इसका सीधा प्रभाव मानसून पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: राजधानी दिल्ली में देश का पहला हेली पोर्ट निर्मित!

यह भी पढ़ें: पड़ोसी मुल्क के नापाक हरकतों का जवाब देगा ‘SPYDER’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें