हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के कोटरोपी में भीषण हादसा हुआ। यहां शनिवार रात आए भूस्खलन से करीब आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई।

हिमाचल में भीषण हादसा-

  • पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा हुआ।
  • सड़क पर पहाड़ी दरकने से 100 मीटर नेशनल हाइवे नष्ट हो गया।
  • पूरी पहाड़ी धसने से पूरा कोटरूपी कस्बा और दो बसें मलबे की चपेट में आ गई।
  • फिलहाल हादसे में सात यात्रियों की मारे जाने की खबर है।
  • जबकि कई लोग दबे हैं।
  • इस भूस्खलन में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
  • घायल लोगों को उपचार के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

चाय के लिए रुकी थी बसें-

  • कोर्टरूपी में दो बसें चाय पीने के लिए रुकी थी।
  • जैसी ही पहाड़ी धसी, दोनों बसे भूस्खलन की चपेट में आ गई।
  • बस में कई लोगों फंसे हुए है।

प्रशासन ने जारी किया नंबर-

  • हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा हुआ।
  • इस हादसे में अब तक 7 शव बरामद किये गये है।
  • प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं।
  • ये हेल्पलाइन नंबर हैं- (01905),226201, 226202, 226203
  • हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन,(एचआरटीसी) ने भी हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं।
  • ये हेल्पलाइन नंबर हैं- (01905) 235538, 9418001051

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन से मंदिर को पहुंचा नुकसान!

यह भी पढ़ें: वीडियो: बद्रीनाथ में भूस्खलन का खौफनाक वीडियो आया सामने!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें