हिमाचल प्रदेश के मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर आये भूस्खलन से भीषण हादसा हुआ। भूस्खलन की चपेट में आई रोडवेज की बस में 46 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

हिमाचल में भीषण हादसा-

  • पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा हुआ।
  • सड़क पर पहाड़ी दरकने से 100 मीटर नेशनल हाइवे नष्ट हो गया।
  • पूरी पहाड़ी धसने से पूरा कोटरूपी कस्बा और दो बसें मलबे की चपेट में आ गई।
  • पहले हादसे में सात यात्रियों की मारे जाने की खबर थी।
  • लेकिन भूस्खलन की चपेट में आई रोडवेज की बस में 46 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
  • इस भूस्खलन में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

चाय के लिए रुकी थी बसें-

  • कोर्टरूपी में दो बसें चाय पीने के लिए रुकी थी।
  • जैसी ही पहाड़ी धसी, दोनों बसे भूस्खलन की चपेट में आ गई।
  • बस में कई लोगों फंसे हुए है।

प्रशासन ने जारी किया नंबर-

  • हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा हुआ।
  • इस हादसे में अब तक 7 शव बरामद किये गये है।
  • प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं।
  • ये हेल्पलाइन नंबर हैं- (01905),226201, 226202, 226203
  • हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन,(एचआरटीसी) ने भी हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं।
  • ये हेल्पलाइन नंबर हैं- (01905) 235538, 9418001051

यह भी पढ़ें: हिमाचल में भूस्खलन का प्रकोप, 7 शव बरामद!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें