केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू के हिंदी सीखने के महत्व पर दिये गया बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस ने उन्हें अपना उपदेश नहीं देने तथा अपनी पार्टी के संकीर्ण विचारों से देश को बेवकूफ नहीं बनाने को कहा है। गौरतलब है कि कल वेंकैया नायडू ने कहा था कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है, जिसके बिना देश का विकास होना मुश्किल है।

यह भी पढ़ें… हिंदी के बिना देश की तरक्की होना नामुमकिन-नायडू

कांग्रेस ने वेकैंया नायडू पर साधा निशाना :

  • कल केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू द्वारा हिंदी पर दिए गये बयान पर कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा है।
  • कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कितना आश्चर्यजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है।
  • सुरजेवाला ने कहा कि वेंकैया नायडू अंग्रेजी में हिंदी के महत्व पर हमें उपदेश दे रहे हैं।
  • कहा कि हम भाजपा नेता को सलाह देना चाहेंगे कि अपने संकीर्ण विचारों से देश को बेवकूफ बनाना बंद कीजिए।
  • आगे कहा कि समझ लीजिए कि कोई भी व्यक्ति हमारी राष्ट्र भाषा हिंदी के महत्व को कम नहीं कर सकता।
  • उन्होंने कहा कि भारत की मजबूती संस्कृति, भाषा और विचारधाराओं की विविधता में निहित है, जिसमें सभी को समाहित करने की क्षमता भी है।

यह भी पढ़ें… आज भक्तों के बीच भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, पीएम ने दी बधाई!

वेंकैया ने बताया अंग्रेज़ी के पीछे भागना दुर्भाग्यपूर्ण :

  • केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा बयान दिया गया।
  • जिसके तहत कहा  कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है जिसके बिना देश का विकास होना मुश्किल है।
  • उन्होंने इस दौरान यह भी कहा है कि जिस प्रकार देश के युवा अंग्रेज़ी की तरफ दौड़ रहे हैं।
  • यह एक तरह से देश की भाषा का अपमान है और इसके चलते वे दोनों ही भाषाओं से अनभिज्ञ है।
  • उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि वे अंग्रेजों के खिलाफ हैं परंतु उनकी भाषा के नहीं।
  • साथ ही कहा कि सभी को हर भाषा आनी चाहिए परंतु इससे मातृभाषा की अवहेलना नहीं की जा सकती।
  • बता दें कि उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह अंग्रेज़ी को अपनाया और हिंदी को नाकारा जा रहा है,
  • यह करने से देशवासी अपने ही देश को अलग दिशा में ले जा रहे हैं जहाँ संस्कृति की कदर नहीं है।
  • यदि देश का पूर्ण विकास करना है तो संस्कृति को अपनाना होगा।
  • बता दें कि वेंकैया नायडू द्वारा दक्षिण भारत से हिंदी को समर्थन ना मिलने के एवाज़ में यह बात कही गयी थी।

यह भी पढ़ें… पीएम मोदी की ‘मन की बात’: अंतरिक्ष में भी लहरा रहा भारत का परचम!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें