भारत के केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रीनगर कश्मीर से प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

वार्ता उन्हीं से जो शांति चाहते हैं:

  • देश के केंद्रीय गृह मंत्री ने सोमवार को श्रीनगर कश्मीर से प्रेस कांफ्रेंस की।
  • यह प्रेस कांफ्रेंस घाटी में सरकार की इतने दिनों की वार्ता की कोशिश के चलते की गयी थी।
  • गौरतलब है कि, राजनाथ सिंह शांति बहाली के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ श्रीनगर पहुँच गए हैं।

उम्मीद है, कश्मीर के हालात सुधरेंगे:

  • सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल गृह मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में कश्मीर पहुँच गया है।
  • जहाँ सोमवार को गृह मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में गृह मंत्री ने कहा कि, उम्मीद है कि, कश्मीर के हालात सुधरेंगे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, जब मैं पिछली बार यहाँ आया था तो लोगों ने पैलेट गन की शिकायत की थी।
  • उन्होंने इसी में आगे जोड़ते हुए कहा कि, जिस पर मैंने कमेटी बनायी थी, जिसे 2 महीने में रिपोर्ट देनी थी।
  • रिपोर्ट में पावा शेल्स का सुझाव दिया गया था और यह बेहतर है क्योंकि इससे किसी की जान नहीं जाएगी।
  • गौरतलब है कि, रविवार को ही पैलेट गन की विकल्प पावा शेल्स के करीब 1000 शेल्स कश्मीर पहुँच चुके हैं।
  • हालाँकि, अलगाववादियों से वार्ता का यह प्रयास विफल होता नजर आ रहा है।
  • गृह मंत्री ने ये भी कहा कि, वार्ता सिर्फ उन्हीं के साथ होगी जो शांति चाहते हैं।
  • गौरतलब है कि, सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में करीब 26 सांसद हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें