गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम दौरे के दौरान कहा कि कश्मीर भी हमारा है, कश्मीरी भी हमारे हैं और कश्मीरियत भी हमारी है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय सिक्किम दौरे पर है। दौरे के तीसरे दिन जनता को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि दूसरे देशों में चले जाईए, अंतर समझ आ जायेगा, पहले भारत को किस नज़रिए से देखा जाता था, अब किस नज़रिए से देखा जा रहा हैं।

राजनाथ सिंह ने कश्मीर को बताया अपना-

  • सिक्किम दौरे के दौरान जनता को संबोधित करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर भी हमारा है, कश्मीरी भी हमारे हैं और कश्मीरियत भी हमारी है।
  • राजनाथ सिंह ने कहा कि बॉर्डर को लेकर आकस्मिक अंतर हो सकते है लेकिन पहले जितना उल्लंघन चाइना की तरफ से होता था उसमें अन कमी आई है।
  • उन्होंने कहा कि दूसरे देशों में चले जाईए, अंतर समझ आ जायेगा, पहले भारत को किस नज़रिए से देखा जाता था, अब किस नज़रिए से देखा जा रहा हैं।
  • उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से कश्मीर को अस्थिर करने की कोशिश होती रहती है।
  • पाक को निशाना साधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि हमारे पड़ोसी सुधर जाएंगे।
  • उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार जल्द ही कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए स्थायी समाधान निकालेगी।

सिक्किम दौरे का आखिरी दिन-

  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय सिक्किम दौरे पर है।
  • आज उनके इस दौरे का अंतिम दिन है।
  • सिक्किम दौरे के दौरान उन्होंने गंगटोक में चीन की सीमा से सटे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी।
  • इसके अलावा उन्होंने चीन की सीमा पर अग्रिम चौकी नाथूला का दौरा किया।
  • इसके बाद उन्होंने आइटीबीपी के जवानों से मुलाकात और बातचीत की।
  • राजनाथ सिंह ने शहीद पैरामिलिट्री जवानों के परिवारों को एक करोड़ मुआवजा देनी की घोषणा भी की।

यह भी पढ़ें: गृह मंत्री ने की शहीद के परिवार को एक करोड़ मुआवजा देने की घोषणा!

यह भी पढ़ें: राजनाथ सिंह ने जवानों के परिवारों के लिए लांच की ‘भारत के वीर’ वेबसाइट व ऐप!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें