भारत द्वारा POK में घुसकर सर्जिकल स्ट्राईक के बाद से पाकिस्तान बौखला गया है। बीते दिन गृहमंत्री राजनाथ सिंह अपने 2 दिवसीय दौरे पर भारत-पाक सीमा पर थे। यहाँ से उन्होंने देश हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया।

2018 तक भारत-पाक सीमा होगी सील :

  • गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राजस्थान के जैसलमेर में चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बॉर्डर सुरक्षा मुद्दे पर बैठक की।
  • इस बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने फैसला लिया कि 2018 तक भारत-पाक सीमा सील कर एनएसए और मुख्‍य सचिव इसकी निगरानी करेंगे।
  • राजनाथ ने सीमा सील का काम तय समय में पूरा करने का आदेश अधिकारियों को दिया।
  • इसके साथ ही बॉर्डर सिक्‍योरिटी ग्रिड की भी स्‍थापना की जाएगी और बीएसएफ की शिकायत पर चार्जशीट का आदेश दिया।

यह भी पढ़े : किसानों के बाद अब दलितों को लुभाने की कोशिश करेंगे ‘राहुल गांधी’!

  • पूरे देश को अपनी सेना पर भरोसा है और सेना भी अच्छा काम कर रही है।
  • जिस तरह किसान खेत की सुरक्षा करता है, वैसे ही देश के सैनिक देश की करते है।
  • वर्तमान समय में जो हालात है उनपर हमें संयम से काम लेना होगा।
  • बॉर्डर सिक्‍योरिटी की सारी जिम्‍मेदारी राजनाथ सिंह ने गृहराज्य मंत्री किरण रिजिजू को दे दी है।
  • इस दौरान श्री सिंह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष के बयान पर कोई भी टिपण्णी करने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़े : यूपी से गायब सिमी के 80 आतंकी, एजेंसियों ने जारी किया ‘हाई अलर्ट’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें