आम तौर पर कोई भी जेल जाने का नाम सुनकर ही कांपने लगेगा मगर हमारे भारत में ही ऐसी जेल भी है जहां कैदी जाने के लिए सिफारिशें लगवाते है। यह सिर्फ नाम मात्र की जेल है, यहाँ का वातावारण और  लोगो का व्यवहार इसे बाहर की दुनिया जैसा ही बनाए रखता है।

जेल में रहते हुए कैदी बन जाते है लखपति :

  • मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में एकमात्र यह जेल है है और अब जल्द ही सरकार द्वारा दूसरी सतना में बनेगी।
  • जेल मुख्यालय में कैदियों के चयन हेतु एक कमेटी बना दी गयी है।
  • यह कमेटी सिर्फ उन कैदियों का चयन करती है, जो पेशेवर अपराधी नहीं हैं।
  • कुछ मजबूरी या गलती से उनसे अपराध हो जाता है और वे जेल पहुँच जाते है।
  • साथ ही उनका पूरा परिवार हो और उनकी सजा सिर्फ कुछ साल की ही बची हों।
  • कई कैदी तो यहाँ पर सजा काटते हुए लखपति तक बन कर निकलते है।

tea shop in hoshanga jail

  • विदिशा जिले का एक व्यक्ति हत्या के मामले में आजीवन सजा भुगत कर रिहा हुआ।
  • तीन साल पहले जब वह होशंगाबाद की खुली जेल आया तो उसने अपनी पुरानी जेसीबी ठीक करवा कर जेल में चलाने लगा।
  • इसके बाद ही उसका काम इतना बढ़ गया कि जेल में रहते हुए ही उसने एक और जेसीबी खरीदी।
  • इस तरह वह जेल में रहते हुए भी वह हर महीने 40 से 50 हजार रुपए कमा रहा था।

fruit shop in hoshanga jail

कुछ ख़ास है आने के नियम :

  • मध्य प्रदेश की इस खुली जेल में सिर्फ हत्या के आरोपी ही आ सकते हैं।
  • इसके साथ ही आजीवन कारावास का कैदी 10 साल की सजा काट चुका हो।
  • हालांकि यह जेल प्रारंभ में डाकुओं के आत्मसमर्पण के बाद उनके सहज जिन्दगी जीने लिए बनायी गयी थी।
  • कई कैदियों को तो यहाँ पर चाय की व फल की दुकान लगवा दी गयी है।
  • इस तरह उनके जेल से छूटने के बाद उन्हें सामान्य जीवन जीने में कोई समस्या नहीं होगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें