भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल बिरेंदर सिंह धानोआ आज से चार दिवसीय फ्रांस की आधिकारिक दौरे जाएंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच मौजूदा रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें… भारतीय वायुसेना के 84वें स्थापना दिवस पर पहुंचे ये ख़ास शख्स !

सैन्य अधिकारियों के साथ करेंगे द्विपक्षीय चर्चा :

  • वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल बिरेंदर सिंह धानोआ फ्रांस की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा करेंगे।
  • अपनी यात्रा के दौरान एयर चीफ मार्शल धानोआ फ्रंसीसी सशस्त्र बलों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा भी करेंगे।

रक्षा मंत्रायल ने दिया बयान :

  • चार दिवसीय दौरे के संबंध में रक्षा मंत्रालय ने एक बयान दिया है।
  • कहा बैठकों के दौरान मौजूदा भू-राजनीतिक परिदृश्य में दोनों देशों की सशस्त्र सेनाओं के समक्ष चुनौतियों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
  • यात्रा का मुख्य लक्ष्य द्विपक्षीय संबंधों में सुधार, रक्षा संबंधों को बढ़ावा देना है।
  • साथ ही दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के अन्य क्षेत्रों की रूपरेखा तय करना होगा।
  • धनोआ फ्रांसीसी वायु सेना मुख्यालय और कुछ परिचालन वायुअड्डों का दौरा भी करेंगे।

यह भी पढ़ें… लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत नए आर्मी चीफ, बी एस धनोआ IAF चीफ होंगे!

कई मायनों में महत्वपूर्ण है धानोआ की यात्रा :

  • बयान के अनुसार वह फ्रांसीसी सैन्य विमानन उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करेंगे।
  • साथ ही वह इंडियन राफेल पीएमटी इंफ्रास्ट्रक्चर का भी दौरा करेंगे।
  • बयान में कहा गया है कि वायु सेना प्रमुख की राफेल फाइटर विमान में उड़ान भरने की भी योजना है।
  • जिसे खरीदने के लिए भारत ने फ्रांस के साथ अनुबंध किया है।
  • धानोआ की यात्रा दोनों वायु सेना के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ाने और भविष्य में अधिक संपर्क तथा सहयोग के मार्ग प्रशस्त करने को प्रोत्साहन प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें… भारत के पहले नौसेना डिफेंस नागरिक ने माउंट एवरेस्ट पर फ़हराया तिरंगा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें