भारत में इतिहास के पन्नो में दर्ज़ 18 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

१८५७ का भारतीय विद्रोह, जिसे प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नाम से भी जाना जाता है | ब्रिटिश शासन के विरुद्ध एक सशस्त्र विद्रोह हुआ,  यह विद्रोह दो वर्षों तक भारत के विभिन्न क्षेत्रों में चला था | इस विद्रोह का आरंभ छावनी क्षेत्रों में छोटी झड़पों तथा आगजनी से हुआ था|  विद्रोह का अन्त भारत में  ईस्ट इंडिया कम्पनी के शासन की समाप्ति के साथ हुआ | देश विदेश के इतिहास में ऐसी बहुत सी बातें हैं जिनके बारेमें हमें पता नहीं आज हम हमारे “आज के इतिहास” इस लेख में जानते हैं की 18 फ़रवरी को यानि आज के दिन इतिहास में कौनसी घटनाएँ घटी हैं।

18 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :

  • जहांगीर ने सन 1614 को मेवाड़ पर कब्जा किया।
  • श्यामजी कृष्णवर्मा ने 1905 में इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में की |
  • 1911 में विमान से पहली बार डाक पहुँचाने का काम भारत में हुआ।
  • मुंबई में 1946 में रॉयल इंडियन नेवी (नौसेना) का विद्रोह हुआ।
  • भारत ने 1971 में अरवी सैटेलाइट स्टेशन के जरिये ब्रिटेन के साथ पहला उपग्रह सम्पर्क कायम किया।
  • सहारा रेगिस्तान में 1979 में पहली और अब तक के रिकार्ड में अंतिम बार हिमपात की घटना हुई।
  • सी. सुब्रह्मणयम 1998 में भारत रत्न से सम्मानित।
  • बांग्लादेश और भारत के बीच 1999 में बस सेवा पर समझौता।
  • महाराष्ट्र के पोल्ट्री फ़ार्म में 2006 में भारत का पहला फ़्लू केस दर्ज हुआ।
  • भारत व पाकिस्तान के बीच 2006 में थार एक्सप्रेस आरम्भ।
  • भारतीय रिजर्व बैंक ने 2008 में स्विस बैंक यूडीएक एजी को देश में कारोबार करने की अनुमति दी।

18 फरवरी को जन्मे व्यक्ति :

  • 1486 में भक्तिकाल के प्रमुख संतों में से एक चैतन्य महाप्रभु का जन्म।
  • 1836 में भारत के महान् संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानन्द के गुरु रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी का जन्म।
  • 1883 में भारतीय क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा का जन्म।
  • 1925 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी की कथाकार एवं निबन्ध लेखिका कृष्णा सोबती का जन्म।
  • 1926 में भारतीय सिनेमा की सुन्दर व प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक नलिनी जयवंत का जन्म।
  • 1927 में बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार ख़य्याम का जन्म।
  • 1933 में भारतीय हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक निम्मी का जन्म।

18 फरवरी को हुए निधन:

  • मामलुक साम्राज्य (गुलाम वंश) के आठवें सुल्तान नसीरुद्दीन मोहम्मद शाह का 1266 में निधन।
  • पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक अब्दुल राशिद ख़ान का 2016 में निधन।
  • मंगोल सेनापति क़ुबलय ख़ान का 1294 में निधन।

uttar Pradesh  Hindi News से जुडी अन्य ख़बरों की जानकारी के लिए हमेंफेसबुक पर ज्वाइन करें और ट्विटर परफॉलो करें

यूट्यूबचैनल (YouTube)  को सब्सक्राइब करें

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”up news” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें