दो दिवसीय भारत दौरे पर आए जापानी प्रधानमंत्री ने भारत को बुलेट ट्रेन का सौगात दिया। जिसका शिलान्यास साबरमती आश्रम स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी पीएम शिंजो आबे ने किया। भारत में पहला बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच में चलेगा। यह परियोजना 2022 तक पूरी होगी। जानें बुलेट युग में प्रवेश कर रहे देश के पहले हाई स्पीड बुलेट ट्रेन से जुड़ी जानकारी…

 यह भी पढ़ें… जाने क्यों राजस्थान के इस लड़के को ही मिला बुलेट ट्रेन का जिम्मा!

12 स्टेशनों से होकर गुजरेगी पहली बुलेट ट्रेन :

  • भारत के पहले बुलेट ट्रेन का शिलान्यास 14 सितंबर को अहमदाबाद में किया गया।
  • बुलेट ट्रेन का पहला कॉरीडोर मुंबई से अहमदाबाद के बीच तय किया गया है।
  • मुंबई टर्मिनल से साबरमती स्टेशन के बीच कुल 12 स्टेशन होंगे।
  • परियोजना के तहत बारह स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोईसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद और साबरमती शामिल हैं।
  • मुंबई से अहमदाबाद के बीच करीब 508 किलोमीटर की दूरी ये बुलेट ट्रेन तय करेगी।
  • रेल मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, बुलेट ट्रेन की संचालन गति 320 किमी प्रति घंटे और अधिकतम गति 350 किमी प्रति घंटे होगी।
  • अगर ट्रेन चार स्टेशनों – अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और मुंबई में रुकती है तो अहमदाबाद और मुंबई के बीच की दूरी दो घंटे सात मिनट में पूरी होगी।
  • जबकि ट्रेन अगर 12 स्टेशनों पर रुकती है तो इसमें दो घंटे 50 मिनट का समय लगेगा।

 यह भी पढ़ें… अहमदाबाद में हुआ बुलेट ट्रेन के सपनों का शिलान्यास

देश के पहले बुलेट ट्रेन में 10 डिब्बे होंगे :

  • बुलेट ट्रेन करीब 458 किलोमीटर का सफर एलिवेटेड रोड अर्थात जमीन से ऊपर बने ट्रैक पर करेगी।
  • 27 किमी का सफर अडरग्राउंड यानी जमीन के नीचे चलेगी।
  • इसमें 7 किलोमीटर बुलेट ट्रेन समुद्र के नीचे भी सरपट दौड़ेगी।
  • तकरीबन 13 किमी का सफर यह ट्रेन जमान पर तय करेगी।
  • 2023 में दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन में पांच साल में करीब 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये खर्च होने के अनुमान हैं।
  • देश के पहले बुलेट ट्रेन में 10 डिब्बे होंगे, जिनमें करीब साढ़े सात लोग एक साथ यात्रा कर सकेंगे।
    हर रोज एक तरफ 35 ट्रेनें चलेंगी।
  • रोजाना करीब 36 हजार लोग यात्रा कर सकेंगे। 2053 तक ये क्षमता 1 लाख 86 हजार लोगों की यात्रा हो जाएगी।
  • इसका किराया 2700 से 3000 रुपया तक होगा।

 यह भी पढ़ें… भूमि, पैसा गुजरात-मुंबई से आएगा और मुनाफा जापान लेगा : शिवसेना

जापान की मदद से भारत में बुलेट युग की शुरुआत :

  • देश में बुलेट युग की शुरुआत जापान की मदद से शुरु हो चुकी है।
  • जापान ने इसके लिए न सिर्फ टेक्नोलॉजी दे रहा है बल्कि 88 हजार करोड़ का कर्ज सिर्फ 0.1 प्रतिशत की ब्याज दर पर देने का वादा किया है।
  • मोदी और आबे ने वडोदरा हाई स्पीड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की भी नींव रखी।

 यह भी पढ़ें… द्विपक्षीय वार्ता के दौरान भारत-जापान के बीच कई अहम समझौते

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें