पिछले महीने से लगातार भारत चीन बार्डर पर बढ़ते विवाद के मद्देनजर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। विदेश मंत्री ने यह बैठक 14 जुलाई को शाम 5 बजे गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर पर बुलाई है।

यह भी पढ़ें… सीमा पर तनाव के बीच जब आमने-सामने आये मोदी और जिनपिंग!

विदेश मंत्री ने बुलाई सर्वदलीय बैठक :

  • सुषमा स्वराज ने भारत चीन बार्डर के बीच तनातनी के मद्देनजर एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
  •  14 जुलाई को शाम बजे यह बैठक केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर पर होगी।
  • इस बैठक में सभी पार्टियों के अलावा कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।
  • बैठक के बारे में लोकसभा और राज्यसभा में सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दे दी गई है।
  • बैठक में हाल ही में बॉर्डर पर हो रहे चीन के साथ विवाद के मुद्दे पर सभी जानकारियां दी जाएगी।

यह भी पढ़ें… जेटली के बयान पर तिलमिलाया चीन, कहा ये 1962 वाला चीन नहीं!

डोकलाम मुद्दे पर बिगड़े बार्डर के हालात :

  • सिक्किम में डोकलाम के मुद्दे पर भारत और चीन के बीच तनातनी का माहौल है।
  • इस दौरान चीन की तरफ से लगातार उकसावे वाले बयान आ रहे हैं।
  • कुछ दिन पूर्व चीन के एक सरकारी अखबार के संपादकीय में सीधे-सीधे धमकी दिया गया।
  • जिसमें लिखा था कि इससे पहले कि हालात और बिगड़ जाएं और भारत को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ें वो डोकलाम से अपने सैनिक हटा ले।
  • अखबार ने लिखा बीजिंग अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता के मामले में किसी तरह का कोई समझौता नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें… चीन ने भारत की समुद्री सीमा पर तैनात की अपनी पनडुब्बी!

चीन ने 1962 में छपे संपादकीय को दोबारा प्रकाशित किया :

  • चीन सरकार के मुख्यपत्र माने जाने पीपुल्स डेली ने भी मंगलवार को अपने संपादकीय पन्ने पर 22 सितंबर 1962 में छपे एक भड़काऊ संपादकीय को दोबारा प्रकाशित किया है।
  • इस लेख में उसने ‘क्षेत्रीय उकसावे’ को लेकर भारत को चेतावनी दी है।
  • भारत चीन और भूटान सीमा पर स्थित डोकलाम पर चीन अपना दावा कर रहा है।
  • वहीं भारत और भूटान का कहना है कि ये हिस्सा भूटान का है और विवादित है।

यह भी पढ़ें… चीन की बौखलाहट, कहा कश्मीर में तीसरा देश कर सकता है एंट्री!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें