सिक्किम के डोकलाम विवाद पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के दिए बयान के बाद चीन एक बार फिर बौखला गया है। बता दें कि विदेश मंत्री ने कल राज्यसभा में कहा था कि चीन डोकलाम से पहले अपनी सेना हटाए, उसके बाद भारत अपनी सेना हटाने पर विचार करेगा।
यह भी पढ़ें… डोकलाम से पहले हटाए अपनी सेना, सुषमा ने चीन को चेताया!
बयान से बौखलाया चीन :
- चीन ने गुरुवार को फिर कहा कि भारत डोकलाम से अपने जवानों बुला ले, तभी बातचीत होगी।
- डोकलाम में चीन व भारत के सैनिक करीब महीने भर से आमने-सामने हैं।
- चीन ने दोहराया कि भारत से सीमा के सिक्किम क्षेत्र में डोकलाम से सैनिकों को हटाया जाना सार्थक संवाद की पूर्व शर्त है।
यह भी पढ़ें… सिक्किम तनाव के बीच NSA डोभाल लेंगे ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा!
सार्थक संवाद के लिए जवानों को हटाये जाने के लिए रखी शर्त :
- विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने एक प्रेस सम्मेलन में बड़ी बात कही है।
- लू कांग ने कहा हमारे कूटनीतिक माध्यम खुले हुए हैं और दोनों पक्षों के बीच संवाद व किसी भी सार्थक संवाद के लिए भारतीय सीमा के जवानों को हटाया जाना इसकी शर्त है।
- लू ने कहा सिक्किम क्षेत्र में हुई घटना से साफ है कि भारतीय सीमा के जवानों ने अवैध तौर पर चीनी क्षेत्र में घुसपैठ की।
यह भी पढ़ें… भारत चीन विवाद : विदेश मंत्री ने बुलाई सर्वदलीय बैठक!
डोकलाम से मिलती है भारत, चीन और भूटान की सीमा :
- भारत, चीन और भूटान की सीमा डोकलाम में मिलती है।
- यह तीनों देशों के लिए सामरिक रूप से महत्वपूर्ण है।
- चीन डोकलाम को अपना बताता है, लेकिन भारत और भूटान इसे भूटान का क्षेत्र बताते हैं।
- भारत भूटान का करीबी सहयोगी है। भारत ने जून में चीन को डोकलाम में सड़क बनाने से रोका था।
- इसके बाद भारत और चीन आमने-सामने हो गए।
- मौजूदा समय में दोनों देशों की सेनाएं डोकलाम में आमने-सामने हैं।
- भारत का कहना है कि वह मामले का कूटनीतिक तौर पर हल चाहता है।
यह भी पढ़ें… भारत के नये परमाणु मिसाइल से खाक में मिल जाएगा चीन!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#China Foreign Ministry
#doklam controversy
#doklam controversy china
#India China conflict
#India China controversy
#india china face off
#India China Standoff
#india china standoff sushma swaraj
#Lu Kang
#monsoon session parliament
#Sushma Swaraj
#sushma swaraj doklam issue
#Sushma Swaraj on Indo China Issue
#sushma swaraj statement doklam issue
#चीन विदेश मंत्रालय
#डोकलाम विवाद
#भारत चीन विवाद
#राज्यसभा
#लू कांग