भारत बदल रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि यहां के युवाओं की बदलती सोच। इस बदलती सोच का नतीजा है कि दो प्यार करने वाले आरव और सुकन्या देश के पहले ट्रांसजेंडर दंपत्ति बनने जा रहे है।

एक प्रेम कहानी ऐसी भी-

  • आरव अप्पूकुट्टन और सुकन्या कृष्णन सितंबर में शादी करने जा रहे है।
  • इनकी शादी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगी।
  • इसका कारण है कि यह दंपत्ति देश के पहले ट्रांसजेंडर दंपती होंगे।
  • खबरें बताती है कि आरव और सुकन्या की पहली मुलाकात एक अस्पताल में हुई थी।
  • इस अस्पताल में सुकन्या अपने लिंग परिर्वतन की प्रक्रिया की जानकारी लेने गई थी।
  • इस दौरान वहां मौजूद ट्रेवल एंड टूर इंडस्ट्री से जुड़े आरव की ओर सुकन्या का ध्यान गया।
  • एक ही जगह से होने के कारण दोनों में बातचीत हुई और मोबाइल नंबर एक्सचेंज हुआ।
  • इसके बाद दोनों में बातचीत हुई।
  • और दोनों में प्यार हो गया।
  • अब आरव और सुकन्या शादी करने जा रहे है।
  • यह युगल एक ऐसी संस्था की स्थापना करना चाहता है जो लिंग परिवर्तन कराने वालों की सर्जरी
  • और उसके बाद सामाजिक रूप से स्थापित होने में मदद करें।
  • देश के एक प्रतिष्ठित अखबार के मुताबिक आरव का जन्म बिंदु के रूप में हुआ था।
  • जबकि सुकन्या जन्म के समय चंदू थे।
  • सुकन्या कहती हे कि हम इस बात से काफी खुश है कि हम देश के पहले ट्रांसजेंडर दंपत्ति बनने जा रहे है।
  • साथ ही इस बात की खुशी भी जाहिर की कि इस फैसले में उनके परिवार और मित्र उनके साथ है।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें