देश के 14वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए चुनाव मतदान शुरु हो चुके हैं। इस चुनाव में जहां एनडीए ने बिहार के पूर्व राज्यपाल (अब) रामनाथ कोविंद को उम्मीदवार बनाया है, वहीं विपक्ष नें पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। सुबह 10 बजे से शुआ मतदान शाम 5 पांच बजे तक चलेगा, जिसकी की गिनती 20 जुलाई को होगी।

यह भी पढ़ें… राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर सपा विधायक ने दिया बड़ा बयान!

देश के प्रथम नागरिक को चुनने के लिए मतदान शुरु :

  • भारत के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति होते हैं, आज 14वें राष्ट्रपति का चुनाव हो रहा है।
  • चुनाव के लिए संसद भवन के कमरा नंबर 16 पोलिंग रुम बनाया गया है।
  • इसके साथ ही सभी राज्यों की विधानसभा में चुनाव मतदान हो रहे हैं।
  • बता दें कि तदान की गिनती 20 जुलाई को होगी, विभिन्न राज्यों की राजधानियों से मत पेटियां लाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें… केंद्र सरकार ने बुलाया मानसून सत्र, 18 प्रस्ताव सूचीबद्ध!

नहीं डाल पाएंगे 12 नामित सदस्य वोट :

  • बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष इस चुनाव में मत डाल सकता है।
  • लेकिन एंग्लो-इंडियन समुदाय से लोकसभा में नामित होने वाले दो सदस्यों को मतदान का अधिकार नहीं होता है।
  • राज्यसभा के भी 12 नामित सदस्य इन चुनावों में मतदान के अयोग्य होते हैं।
  • यह चुनाव क्योंकि गोपनीय मतपत्र के जरिये होता है।
  • इसलिये पार्टियां अपने सदस्यों को किसी खास उम्मीदवार के पक्ष में मत डालने के लिये व्हिप जारी नहीं कर सकतीं।

यह भी पढ़ें… समुद्री लहरों में फंसे जहाज के सदस्य, तटरक्षक ने बचाई जान!

भारी दिख रही एनडीए का पलड़ा :

  • निर्वाचक मंडल के कुल मतों की संख्या 10,98,903 है ।
  • राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार को 63 फीसदी से अधिक मत मिलने की संभावना है।
  • भारतीय जनता पार्टी के सदस्य कोविंद को कुछ क्षेत्रीय पार्टियों को छोड़कर राजग के करीब सभी घटक दलों का समर्थन प्राप्त है।
  • वहीं मीरा कुमार को कांग्रेस सहित 17 मुख्य विपक्षी दलों का समर्थन हासिल है।

यह भी पढ़ें… सुबह 10 बजे से शुरू होगी ‘राष्ट्रपति चुनाव’ की वोटिंग!

 

 

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें