पाकिस्तान की ओर से सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है और मोर्टार दागे जा रहे हैं। इन सब के बीच भारत अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के प्रति दरियादिली दिखा रहा है। ऐसे में भारत ने पाक के 11 कैदियों को रिहा करने का फैसला किया है।

भारत ने दिखाई पाक के प्रति दरियादिली-

  • शंघाई कॉपरेशन ऑर्गनाइजेशन (इससीओ) की मीटिंग के दौरान पीएम मोदी और पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच औपाचारिक मुलाकात हुई।
  • इसके बाद भारत ने पाक के प्रति दरियादिली दिखाई है।
  • पाकिस्तान से बिगड़े रिश्तों के बीच भारत ने एक सकारात्मक कदम उठाने का फैसला किया है।
  • भारत ने 11 पाक कैदियों को रिहा करने का फैसला किया है।

पाकिस्तानी नहीं ले रहा सुधरने का नाम-

  • पाक ने भारत के इस कदम के लिए उसे ही जिम्मेदार ठहराया है।
  • खबरों के अनुसार पाक का कहना है कि इन सभी कैदियों ने अपनी सज़ा पूरी कर ली है इसलिये भारत उन्हे रिहा कर रहा है।
  • पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ आने को तैयार नही है।
  • सीमा पर उसकी और से लगातार सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है।

यह भी पढ़ें: संबा : पाक रेजर्स ने BSF के जवानों पर की फायरिंग, मिला मुंहतोड़ जवाब!

यह भी पढ़ें: नौशेरा सेक्टर : पाकिस्तान ने फिर किया सीमा रेखा का उल्लंघन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें