राष्ट्रपति भवन में कैबिनेट विस्‍तार के तहत मोदी मंत्रिमंडल के नए भरोसेमंद मंत्रियों ने शपथ ले ली है। इस शपथ ग्रहण समारोह के साथ देश को दूसरी महिला रक्षा मंत्री मिल गई हैं। दूसरी महिला के रूप में रक्षा मंत्रालय का भार संभालने वाली कोई और नहीं बल्कि निर्मला सीतारमन हैं। बता दें इससे पहले इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ देश की पहली महिला रक्षा मंत्री (nirmala sitharaman) भी थीं।

यह भी पढ़ें…  कैबिनेट विस्तार : पीएम मोदी ने दी नए मंत्रियों को बधाई

देश को मिलीं दूसरी रक्षामंत्री :

  • यह दूसरा मौका है जब देश को दूसरी महिला रक्षा मंत्री मिलीं हैं।
  • इससे पहले देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रक्षा मंत्रालय की कमान संभाली थीं।
  • लेकिन यह मौका है जब पहली बार कोई महिला पूर्णकालिक रक्षा मंत्री है।

यह भी पढ़ें… मोदी के भरोसेमंद नए मंत्री संभालेंगे ये मंत्रालय

निर्मला सीतारमन से जुड़ी जानकारी :

  • 18 अगस्त 1959 को जन्मीं निर्मला सीतारमन भारतीय राज्ञनीतिज्ञा हैं।
  • उन्होंने 1980 में तमिलनाडु से स्नातक की शिक्षा हासिल की।
  • निर्मला सीतारमन ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विषय में एम.फ़िल. किया।
  • निर्मला सीतारमन प्राइस वॉटर हाउस कूपर्स के साथ वरिष्ठ प्रबंधक (शोध एवं विश्लेषण) के तौर पर भी कार्य कर चुकी हैं।
  • उन्होंने कुछ समय के लिए बीबीसी विश्व सेवा के लिए भी कार्य किया।
  • उनका विवाह राजनीतिज्ञ, लोकप्रिय टीवी एंकर डॉ. परकल प्रभाकर से हुआ।
  • निर्मला सीतारमन 2003 से 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रह चुकी हैं।
  • वह अब तक बीजेपी की प्रवक्ता के साथ-साथ वाणिज्य और उद्योग (स्वतंत्र प्रभार) तथा वित्त व कारपोरेट मामलों की राज्य मंत्री थी।

यह भी पढ़ें… मोदी के इस मंत्री की महामहिम ने की खिंचाई

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें