श्रीलंकन नौसैनिकों द्वारा एक भारतीय मछुआरे की मौत पर भारत ने इस गंभीर मुद्दे पर क्फ्हिनता व्यक्त की है. भारत  ने मामले पर श्रीलंकाई प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे से बात कर अपना पक्ष रखा है.

22 वर्षीय मछुआरे की मौत

  • सोमवार को श्रीलंकाई नौसैनिकों ने भारत के एक मछुआरे को गोली मार दी थी.
  • श्रीलंका की नौसेना ने मछली पकड़ने आये एक भारतीय मछुआरे को गोली मार दी थी.
  • जिससे उसकी मौत हो गयी. कच्चाथीवू से कुछ दूरी पर ये घटना हुई.
  • 22 वर्षीय मछुआरा मशीन से चलने वाली नाव लेकर मछली पकड़ रहा था.
  • भारतीय मछुआरे की मौत पर सियासत भी काफी गरमाती नजर आ रही है.
  • हालाँकि श्रीलंका ने इसपर स्पष्ट जांच का वादा किया है.

तमिलनाडु सरकार की सियासत जारी

  • भारतीय मछुआरे की मौत पर तमिलनाडु सरकार ने मुआवज़े की घोषणा की है.
  • परिवार वालों को पांच लाख के मुआवज़े का एलान किया है.
  • जो मछुआरा घायल  हुआ है उसे एक लाख का मुआवज़ा दिया जायेगा.
  • इस घटना पर काफी विरोध प्रदर्शन भी जारी है.
  • रामेश्वरम में विरोधकर्ता टावरों पर चढ़ नारेबाजी करने लगे.
  • भारतीय मछुआरों का अकसर बॉर्डर पार करना सुर्ख़ियों में रहता है.
  • इससे पहली भी तमिलनाडु के कई मछुआरे श्रीलंकाई सीमा पार कर गए थे.
  • जिसके बाद उन्हें कैद कर लिया गया था.
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें