भारत के साथ रक्षा सहयोग पर अमेरिकी सदन ने एक विधेयक पारित किया है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने 621.5 अरब डॉलर की रक्षा नीति पारित की है, जिसमें भारत के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है।

यह भी पढ़ें… यूएस दौरे पर कांग्रेस का वार, भारत-अमेरिका के बीच दूरियां ज्यादा!

एक अक्तूबर से लागू होगा कानून :

  • भारतीय अमेरिकी सांसद अमी बेरा द्वारा इस संबंध में विधेयक पेश किया।
  • सदन ने राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण कानून (एनडीएए) 2018 के भाग के रूप में ध्वनिमत से पारित कर दिया।
  • यह कानून इस साल एक अक्तूबर से लागू होगा।
  • बता दे कि एनडीएए-2018 को सदन ने 81 के मुकाबले 344 मतों से पारित किया था।

यह भी पढ़ें…भारतीय वैज्ञानिक अमेरिका में नजरबंद, 6 महीने से सुषमा से लगा रहे गुहार!

दोनों देशों के बीच बनाई जाएगी रक्षा सहयोग पर रणनीति :

  • इस विधेयक के बाद अमेरिका एवं भारत के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने की रणनीति बनाई जाएगी।
  • सदन द्वारा पारित भारत संबंधी संशोधन में जानकारी दी गई है।
  • कहा गया है कि विदेश मंत्री के साथ सलाह मशविरा करके रक्षा मंत्री अमेरिका एवं भारत के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने की रणनीति बनाएंगे।
  • बेरा ने कहा कि अमेरिका दुनिया की सबसे पुरानी और भारत सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था है।
  • यह बहुत महत्वपूर्ण है कि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए रणनीति विकसित की जाए।

यह भी पढ़ें… अमेरिका के सैटेलाइट भारत की जमीन से छोड़े जा रहे हैं- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने में बढ़ेगी क्षमता :

  • बेरा ने कहा कि मैं आभारी हूं कि इस संशोधन को पारित किया गया।
  • कहा कि मैं साझा सुरक्षा चुनौतियों, सहयोगियों की भूमिका और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग जैसे अहम मामलों संबंधी रक्षा मंत्रालय की रणनीति का इंतजार कर रहा हूं।
  • आगे कहा कि अमेरिका एवं भारत के बीच सहयोग से हमारी अपनी सुरक्षा एवं 21वीं सदी में सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने की हमारी क्षमता भी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें… भारत में जल्द मिलेंगीं उच्च कोटि की दवाइयां,अमेरिका की पहल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें