[nextpage title=”Army” ]

भारतीय सेना द्वारा एक  अद्भुत पहल की शुरुआत  की गयी  है। गौरतलब है कि, उरी हमले में करीब 18 जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद सरकारें अपने-अपने तरीके से देश की रक्षा में शहीद हुए सैनिकों के लिए कुछ न कुछ कर रही हैं। इसी क्रम में भारतीय सेना ने भी एक अद्भुत पहल की शुरुआत की है। जो देश की रक्षा में शहीद सैनिकों के लिए अतुल्य श्रद्धांजलि है।

अगले पेज पर पढ़ें भारतीय सेना की अद्भुत पहल:

[/nextpage]

[nextpage title=”Army2″ ]

शहीद के परिवारों को दी जाएगी आर्थिक मदद:

  • भारतीय सेना द्वारा ‘आर्मी वेलफेयर फण्ड बैटल कैसुअलिटीज’ नाम से एक एकाउंट बनाया गया है।
  • जिससे मिलने वाले डोनेशन से शहीद हर सैनिकों के परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी।
  • प्राप्त डोनेशन्स से शहीदों की विधवाओं और उनपर निर्भर लोगों की मदद की जाएगी।
  • गौरतलब है कि, एकाउंट में किसी एक सैनिक के लिए डोनेशन नहीं दिया जा सकता है, हालाँकि, अपवाद पलों में सेना उन्हें आर्थिक सहायता पहुंचाएगी।

डिमांड ड्राफ्ट के जरिये पंहुचा सकते हैं मदद:

  • शहीदों के लिए शुरू हुए एकाउंट में इक्छुक व्यक्ति डिमांड ड्राफ्ट के जरिये डोनेशन जमा सकते हैं।
  • डिमांड ड्राफ्ट को दिल्ली में इस पते पर भेजा जा सकता है।

पता है:

डायरेक्टर एकाउंट्स सेक्शन,

एडजुटेंट जनरल ब्रांच

सेरेमोनियल एंड वेलफेयर डायरेक्टरेट

रूम नंबर 281-बी साउथ ब्लॉक,

आईएचक्यू ऑफ़ एमओडी (आर्मी)

नई दिल्ली- 110 011

सीधे खाते में भी जमा हो सकता है पैसा:

  • भारतीय सेना द्वारा शहीदों के परिवार के लिए खोले गए एकाउंट में इक्छुक व्यक्ति सीधे भी पैसा जमा कर सकते हैं।
  • नीचे दी गयी एकाउंट की जानकारी के माध्यम से सीधे पैसे जमा किया जा सकता है।
  • फण्ड: आर्मी वेलफेयर फण्ड बैटल कैसुअलिटीज
  • बैंक: सिंडिकेट बैंक
  • ब्रांच: साउथ ब्लॉक, डिफेन्स हेडक्वार्टर्स, नई दिल्ली-110 011
  • ब्रांच कोड: 9055
  • आईएफएससी कोड: SYNB0009055
  • एकाउंट नंबर: 90552010165915

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें