भारतीय सेना एक बड़े बदलाव की तैयारी में है। आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने बताया कि कॉम्बैट रोल (लड़ाकू भूमिका) की इजाज़त देने की प्रक्रिया तेज की जा रही है। उन्होंने बताया की महिलाओं को शुरुआत में उन्हें मिलिट्री पुलिस के पदों पर अप्वाइंट किया जाएगा।

महिलाएं जल्द निभायेंगी लड़ाकू भूमिका-

  • आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने बताया कि महिलाओं को कॉम्बैट रोल (लड़ाकू भूमिका) देने की प्रक्रिया तेजी की जा रही है।
  • बता दें कि इसमें अभी तक इसमें केवल पुरुष ही होते है।
  • बिपिन रावत ने कहा कि हम महिलाओं को जवान के रूप में देखना चाहते है।
  • उन्होंने बताया कि सबसे पहले महिलाओं को मिलिट्री भूमिका दी जाएगी।
  • इस कदम को पुरुषों की बहुतायत वाली इंडियन आर्मी में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
  • इस समय सेना में महिलाओं को कुछ ही क्षेत्रों में नियुक्त किया जाता है।
  • इसमें एजुकेशनल, सिग्नल्स, लीगल, इंजीनियरिंग और मेडिकल विंग्स शामिल है।
  • दुनिया के कुछ ही देश ऐसे है जहां महिलाओं को जंग का मोर्चे पर जाने की इजाजत है।
  • इनमें ऑस्ट्रलिया, कनाडा, जर्मनी, इजरायल, स्वीडन, फ्रांस, नॉर्वे, फिनलैंड, ब्रिटेन, डेनमार्क और अमेरिका शामिल है।

यह भी पढ़ें: आतंकी फंडिग को लेकर NIA की दूसरे दिन भी छापेमारी जारी!

यह भी पढ़ें: काजीगुंड आतंकवादी हमले में शहीद हुए दो जवानों को सेना ने दी श्रद्धांजलि!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें